विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ में क्या होता है सिरसोप्ता और क्यों कुछ महिलाएं इसके पास बैठकर गाती हैं छठी मैया के गीत?

Published: Mon, 09 Nov 2026 11:30 AM (IST)

छठ महापर्व 2026 में 13 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा, जिसमें 'सिरसोप्ता' नामक एक पारंपरिक आकृति की पूजा की ...और पढ़ें

पानी में अर्घ्य और सिरसोप्ता पूजा में अंतर

पानी में अर्घ्य और सिरसोप्ता पूजा में अंतर

HighLights

  1. सिरसोप्ता छठ पूजा की पारंपरिक धार्मिक आकृति है।

  2. यह बिहार-यूपी में छठी मैय्या का प्रतीकात्मक रूप है।

  3. महिलाएं इसके पास बैठकर पारंपरिक गीत गाती हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में छठ पर्व बेहद खास माना जाता है। इस साल छठ की शुरुआत 13 नवंबर 2026 नहाय-खाय से हो रही है, जो 16 नवंबर 2026 को उषा अर्घ्य के साथ समाप्त हो जाएगी। छठ महापर्व के मौके पर अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ महिलाएं नदी या तालाब के पानी में खड़े होकर सूर्य भगवान को अर्घ्य देती हैं।

जबकि कुछ महिलाएं घाट के किनारे बनी एक खास तरह की आकृति के पास बैठकर छठी मैय्या की पूजा करने के साथ पारंपरिक गीत गाती है। उत्तर प्रदेश और बिहार में इस आकृति को स्थानीय भाषा में 'सिरसोप्ता' कहा जाता है। आइए जानते हैं आखिर ये सिरसोप्ता क्या होता है और इसकी पूजा कौन-सी महिलाएं करती हैं?

छठ महापर्व 2026 तिथि (Chhath Mahaparv 2026 Date And Times)

13 नवंबर 2026, शुक्रवार: नहाय-खाय (पवित्र पर्व की शुरुआत)
14 नवंबर 2025, शनिवार: खरना
15 नवंबर 2026, रविवार: संध्या अर्घ्य
16 नवंबर 2026, सोमवार: उषा अर्घ्य

chhath puja 2026 sirsopta meaning history significance traditions and worship rituals

सिरसोप्ता क्या है?

छठ पूजा से जुड़ी एक पारंपरिक धार्मिक आकृति जिसे 'सिरसोप्ता' के नाम से जाना जाता है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ खास इलाकों में छठ पर सिरसोप्ता की पूजा की जाती है।

इसे कई स्थान पर मिट्टी से बनाया जाता है। मान्यता है कि इसे छठी मैय्या का प्रतीकात्मक रूप माना जाता है। छठ के दौरान व्रती महिलाएं इस आकृति पर अक्षत और पूजा की अन्य सामग्री चढ़ाई जाती है।

सिरसोप्ता की पूजा कौन-सी महिलाएं करती हैं?

छठ पर सिरसोप्ता की पूजा करने के लिए महिलाओं की कोई खास श्रेणी तय नहीं है। इस पूजा में घर की व्रती महिलाएं और परिवार की अन्य महिलाएं भी पूजा में शामिल हो सकती है। खासकर बिहार के कुछ खास हिस्सों में संध्या और उषा अर्घ्य के दौरान सिरसोप्ता की पूजा की जाती है।

हालांकि यह परंपरा एक समान नहीं है। कुछ परिवारों में सिरसोप्ता की स्थापना और पूजा का खास महत्व है, जबकि अधिकतर महिलाएं सिर्फ सूर्य देव को अर्घ्य देने की परंपरा निभाते हैं।

सिरसोप्ता के पास बैठकर महिलाएं गाती हैं गीत

छठ पूजा में लोकगीतों का भी अपना खास महत्व है। इस दौरान व्रती महिलाएं सिरसोप्ता के पास या घर के आंगन में कोसी भरने के दौरान एक साथ बैठकर पारंपरिक गीता गाती हैं।

इन गीतों में संतान की दीर्घायु, परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।
पारंपरिक गीत गाने का यह सिलसिला संध्या अर्घ्य से लेकर उषा अर्घ्य तक चलता है।

पानी में खड़े होकर अर्घ्य और सिरसोप्ता की पूजा में अंतर है?

छठ महापर्व के दौरान पानी में खड़ा होकर सूर्य को अर्घ्य देना और सिरसोप्ता की पूजा करना दोनों का उद्देश्य एक जैसा ही है। फर्क बस इतना है कि, जहां पानी में खड़ा होकर महिलाएं भगवान सूर्य को अर्घ्य देती हैं, वहीं सिरसोप्ता के सामने छठी मैय्या की पूजा की जाती है। कई परिवारों में एक ही व्रती महिलाएं दोनों तरह की परंपराओं का पालन करती हैं।

यह भी पढ़ें- छठ पर 7 घोड़ों के रथ पर आते हैं सूर्य देव, क्या है इस 'सात' नंबर का असली रहस्य?

यह भी पढ़ें- दीपोत्सव का शंखनाद: 6 को धनतेरस, 8 को दिवाली और 13 नवंबर से महापर्व छठ, जानिए पूजा के सबसे सटीक मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।