16 नवंबर को होगा छठ पूजा का समापन, नोट करें सूर्योदय का समय, अर्घ्य देने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा 2026 का समापन 16 नवंबर को उषा अर्घ्य के साथ होगा, जिसमें सूर्य देव ...और पढ़ें
-1794743426687_m.webp)
16 नवंबर को कितने बजे निकलेगा सूर्य? (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
16 नवंबर 2026 को होगा छठ पूजा का समापन।
उषा अर्घ्य से सूर्य देव और छठी माता की पूजा।
उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि के लिए करें विधिपूर्वक पूजा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja 2026) का विशेष महत्व है। इस पर्व का समापन 16 नवंबर 2026 को उषा अर्घ्य के साथ होगा। इसके बाद व्रती पारण करेंगे। वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर उषा अर्घ्य देने का विधान है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, विधिपूर्वक छठ पूजा करने से उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का संचार होता है। साथ ही सूर्य देव और छठी माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन सुबह सूर्य देव और छठी माता की पूजा करने का विधान है।
ऐसा माना जाता है कि विधिपूर्वक साधना न करने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता। इसलिए छठ पूजा के आखिरी दिन पूजा के दौरान नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। ऐसे में इस लेख में आपको बताते हैं उषा अर्घ्य की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में।
छठ पूजा 2026 उषा अर्घ्य डेट और टाइम (Chhath Puja 2026 Usha Arghya Date and Time)
छठ पूजा का आखिरी दिन सप्तमी तिथि पर होता है और इस दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का विधान है।
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि की शुरुआत: 16 नवंबर को रात 02 बजे
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि का समापन: 17 नवंबर को सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर
सूर्योदय: सुबह 06 बजकर 44 मिनट
उषा अर्घ्य पूजा विधि
- छठ पूजा के चौथे और अंतिम दिन उषा अर्घ्य की पूजा अत्यंत पवित्रता और नियमपूर्वक की जाती है।
- इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद बांस के सूप में ठेकुआ, चावल के लड्डू आदि सामग्री रखकर घाट पर पहुंचें।
- इसके बाद घाट पर पानी में खड़े होकर हाथ में सूप लेकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके सूर्यदेव के उगने का इंतजार करें।
- दीपक जलाकर आरती करें।
- सूर्य उगने पर तांबे के लोटे से जल और कच्चे दूध की धार सूप पर गिराते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
- इस दौरान सूर्यदेव के नामों का ध्यान करें।
- छठी मैया और सूर्यदेव को धूप-दीप दिखाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें।
- आखिरी में लोगों में छठ पूजा के प्रसाद का वितरण करें।
इन बातों का रखें ध्यान
- छठ पूजा के अंतिम दिन उषा अर्घ्य के समय पवित्रता और नियमों का विशेष महत्व होता है।
- छठ पूजा की सामग्री को बिना स्नान किए छूना नहीं चाहिए।
- गंदे हाथों से पूजा सामग्री या सूप को न छुएं।
- पूजा के दौरान स्टील, प्लास्टिक या कांच के बर्तनों का इस्तेमाल भूलकर भी न करें।
- अर्घ्य देने के बाद पूजा के फूल-पत्ते आदि को पवित्र जल में प्रवाहित करें, इधर-उधर न फेंकें।
यह भी पढ़ें- छठ पूजा 2026: बिहार किस जिले में कितने बजे डूबेंगे सूर्यदेव, नोट कर लें अपने शहर का सूर्यास्त टाइम
यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: घाट से दउरा लाते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये बड़ी चूक? टूट सकता है व्रत का पुण्य!
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।