विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chhath Puja: बिहार में अर्घ्य देने का समय जारी, किशनगंज में सबसे पहले; तो भभुआ में सबसे अंत में डूबेंगे सूर्यदेव

Published: Sat, 14 Nov 2026 07:55 PM (IST)

मौसम विभाग ने छठ महापर्व के लिए बिहार के सभी जिलों में 15 और 16 नवंबर को सूर्यास्त व सूर्योदय का समय (Chhath Arghya timings) जारी किया है।

छठ पूजा। फाइल फोटो

छठ पूजा। फाइल फोटो

HighLights

  1. छठ महापर्व के लिए 15-16 नवंबर के समय जारी।

  2. किशनगंज में सबसे पहले, भभुआ में सबसे देर सूर्यास्त होगा।

  3. पटना में 15 नवंबर शाम 5:01, 16 नवंबर सुबह 6:07।

जागरण संवाददाता, पटना। लोक आस्था के महापर्व Chhath Puja 202 पर सूर्यदेव को अर्घ्य देने की तैयारियों के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी कर दिया है। 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य और 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

बिहार में सबसे पहले किशनगंज में शाम 4:49 बजे सूर्यास्त होगा, जबकि अगले दिन सुबह 5:57 बजे सूर्योदय होगा। इसके विपरीत भभुआ में सबसे देर से शाम 5:08 बजे सूर्यास्त और अगले दिन सुबह 6:13 बजे सूर्योदय होगा।

राजधानी पटना में 15 नवंबर को शाम 5:01 बजे सूर्यास्त और 16 नवंबर को सुबह 6:07 बजे सूर्योदय होगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 15 और 16 नवंबर को प्रदेश में बादलों की आवाजाही के बीच धूप का प्रभाव बना रहेगा।

कोहरे के कारण सुबह सूर्यदेव निर्धारित समय से कुछ देर बाद भी दिखाई दे सकते हैं। आचार्य डा. राजनाथ झा के अनुसार, छठ महापर्व में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है।

व्रतियों को सूर्यास्त और सूर्योदय के निर्धारित समय से पहले ही घाट पर पहुंच जाना चाहिए, ताकि पूजा की तैयारियां समय पर पूरी हो सकें।

यहां पांच बजे से पहले सूर्यास्त

भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, अररिया, मधुबनी, शेखपुरा, जमुई, शिवहर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, बेगूसराय, खगड़िया, बांका, कटिहार, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, सहरसा और मुंगेर। वहीं, नालंदा , वैशाली और पूर्वी चंपारण में शाम पांच बजे सूर्यास्त होगा।

यहां पांच बजे के बाद सूर्यास्त

पटना, गया, पश्चिम चंपारण, सारण, रोहतास, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, नवादा, भभुआ, सिवान, जहानाबाद और अरवल में पांच बजे के बाद सूर्यास्त होगा।

जिला अनुसार सूर्यास्त और सूर्योदय समय

जिला सूर्यास्त सूर्योदय
पटना 5.01 6.07
गया 5.03 6.07
भागलपुर 4.54 6.00
पूर्णिया 4.51 5.58
पश्चिम चंपारण 5.01 6.12
मुजफ्फरपुर 4.59 6.07
सारण 5.02 6.09
दरभंगा 4.57 6.05
सुपौल 4.54 6.02
अररिया 4.51 5.58
रोहतास 5.06 6.11
मधुबनी 4.56 6.05
पूर्वी चंपारण 5.00 6.10
शेखपुरा 4.58 6.04
गोपालगंज 5.02 6.12
जमुई 4.58 6.02
बक्सर 5.06 6.12
शिवहर 4.59 6.08
भोजपुर 5.03 6.09
समस्तीपुर 4.58 6.05
वैशाली 5.00 6.07
सीतामढ़ी 4.58 6.08
औरंगाबाद 5.06 6.09
बेगूसराय 4.57 6.03
खगड़िया 4.55 6.02
बांका 4.55 5.59
कटिहार 4.51 5.58
नवादा 5.01 6.05
भभुआ 5.08 6.13
किशनगंज 4.49 5.57
सिवान 5.03 6.11
लखीसराय 4.58 6.03
जहानाबाद 5.02 6.07
अरवल 5.03 6.09
मधेपुरा 4.54 6.01
सहरसा 4.55 6.02
मुंगेर 4.56 6.02
नालंदा 5.00 6.05

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।