विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 नवंबर का पंचांग: छठ के संध्या अर्घ्य पर बन रहा गण्ड योग, नोट करें सूर्यास्त का समय और शुभ मुहूर्त

Published: Sun, 15 Nov 2026 06:00 AM (IST)

15 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल षष्ठी पर छठ पूजा का तीसरा दिन है, जब व्रती डूबते सूर्य को संध्या ...और पढ़ें

Aaj ka Panchang 15 November 2026: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में आज होगी सूर्य उपासना (Picture Credits- AI Images)

Aaj ka Panchang 15 November 2026: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में आज होगी सूर्य उपासना (Picture Credits- AI Images)

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज यानी 15 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर आस्था के महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja 2026) का तीसरा और सबसे प्रमुख दिन है। इस पावन दिन पर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और गण्ड योग का संयोग बन रहा है।

आज के दिन व्रती नदी और तालाब के घाटों पर एकत्र होकर शाम 05 बजकर 27 मिनट पर डूबते हुए सूर्यदेव को 'संध्या अर्घ्य' अर्पित करेंगे। बांस के सूप में फल और पारंपरिक पकवान सजाकर की जाने वाली यह आराधना जीवन में कृतज्ञता, सुख-समृद्धि और अटूट आस्था का संदेश देती है। आइए जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त राहुकाल (Aaj ka Panchang 15 November 2026) का समय समेत आदि जानकारी।

तिथि: शुक्ल पक्ष षष्ठी
मास: कार्तिक
दिन: रविवार
संवत्: 2083


तिथि: शुक्ल पक्ष की षष्ठी – अगले दिन तड़के 02:00 बजे (16 नवंबर) तक, फिर सप्तमी तिथि
योग: गण्ड – पूरी रात (अगले दिन सूर्योदय तक)
करण: कौलव – दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक
करण: तैतिल – अगले दिन तड़के 02:00 बजे (16 नवंबर) तक, फिर गरज

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति

सूर्योदय का समय: प्रातः 06 बजकर 44 मिनट
सूर्यास्त का समय: सायं 05 बजकर 27 मिनट
चंद्रोदय का समय: प्रातः 11 बजकर 45 मिनट
चंद्रास्त का समय: रात्रि 10 बजकर14 मिनट

सूर्य और चंद्रमा की राशियां

सूर्य देव: तुला राशि में स्थित हैं
चन्द्र देव: मकर राशि में स्थित हैं

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक
अमृत काल: सायं 04 बजकर 15 मिनट से सायं 06 बजकर 04 मिनट तक

आज के अशुभ समय

राहुकाल: सायं 04 बजकर 07 मिनट से सायं 05 बजकर 27 मिनट तक
गुलिकाल: दोपहर 02 बजकर 46 मिनट से सायं 04 बजकर 07 मिनट तक
यमगण्ड: दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से दोपहर 01 बजकर 26 मिनट तक

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
उत्तराषाढ़ा नक्षत्र: रात्रि 11 बजकर 28 मिनट तक, फिर श्रवण
नक्षत्र स्वामी: सूर्यदेव
राशि स्वामी: बृहस्पतिदेव और शनिदेव
देवता: विश्वेदेव (विजय और धर्म के देवता)
प्रतीक: हाथी का दांत या छोटा पलंग
सामान्य विशेषताएं: मेहनती, धैर्यवान, अनुशासित, प्रभावशाली व्यक्तित्व, दयालु, नेक दिल, विश्वसनीय, बुद्धिमान, मिलनसार, काम के प्रति समर्पित, धार्मिक और कम खर्चीले।

छठ पूजा 2026: तीसरा दिन (Sandhya Arghya Sunset Time 15 November 2026)

15 नवंबर 2026 (रविवार) - संध्या अर्घ्य (डूबते सूर्य को अर्घ्य)
सूर्यास्त समय: शाम करीब 05 बजकर 28 मिनट

यह छठ पूजा का सबसे मुख्य दिन माना जाता है। इस पावन अवसर पर सभी व्रती नदियां और घाटों पर एकत्र होकर डूबते हुए सूर्यदेव को पहला अर्घ्य अर्पित करते हैं। सूप में फल और पकवान सजाकर सूर्यदेव की आराधना की जाती है। यह पर्व जीवन में कृतज्ञता और आस्था को मजबूत करने का संकेत देता है।

यह भी पढ़ें- छठ पूजा के बाद सूप का क्या करें? जानें इसे घर में रखना चाहिए या विसर्जित करना चाहिए

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: आखिर कैसे शुरू हुई छठ पूजा की परंपरा, क्यों राजा प्रियंवद ने त्यागने चाहे थे अपने प्राण?

यह दैनिक पंचांग Astropatri.com की तरफ से प्रस्तुत किया गया है। सुझाव या प्रतिक्रिया के लिए कृपया hello@astropatri.com पर संपर्क करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।