कहीं चूक न जाए उषा अर्घ्य का शुभ मुहूर्त! नोट करें 16 नवंबर को दिल्ली-पटना समेत आपके शहर में सूर्योदय का समय
छठ महापर्व का समापन 16 नवंबर को उषा अर्घ्य के साथ होगा, जिसमें उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की ...और पढ़ें

16 नवंबर को दिल्ली-पटना समेत प्रमुख शहरों में सूर्योदय का समय (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
16 नवंबर को छठ महापर्व का उषा अर्घ्य।
उगते सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व।
प्रमुख शहरों के सूर्योदय का सटीक समय।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। छठ महापर्व की पूरे देश में धूम है और कल यानी 16 नवंबर को उषा अर्घ्य एक साथ इस पर्व का समापन हो जाएगा। इस पर्व में जिसे तरह संध्या अर्घ्य को महत्वपूर्ण माना जाता है, वैसे ही उगते हुए सूर्य को जल अर्पित करके महिलाएं व्रत का पारण करती हैं और संतान समेत घर के सभी सदस्यों की सलामती की कामना करती हैं।
छठ पर्व के आखिरी दिन सूर्य को अर्घ्य देने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है। उषा अर्घ्य के दिन व्रती महिलाएं और घर के पुरुष प्रातः सूर्योदय से पहले ही नदी, तालाब और जलाशयों के किनारे पहुंचकर उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं। छठ पूजा में उषा अर्घ्य का विशेष धार्मिक महत्व है और इस दिन सूर्य देव की पूजा का विशेष विधान है।
अगर आप भी इस बात की जानकारी लेना चाहती हैं कि 16 नवंबर को आपके शहर में सूर्योदय किस समय होगा, तो यहां हम कुछ विशेष शहरों के सूर्योदय के समय की जानकारी दे रहे हैं।
छठ पूजा 2026 उषा अर्घ्य शहर अनुसार सूर्योदय का समय
छठ पूजा का समापन उषा अर्घ्य के साथ 16 नवंबर को होगा और इस दिन उगते हुए सूर्य को विधि-विधान के साथ अर्घ्य दिया जाएगा। आइए आपको बताते हैं आपके शहर के अनुसार इस दिन किस समय होंगे सूर्य देव के दर्शन?
- पटना -प्रातः 6 बजकर 08 मिनट पर
- गया- प्रातः 6 बजकर 07 मिनट पर
- कोलकाता -प्रातः 5 बजकर 50 मिनट पर
- दिल्ली-प्रातः 6 बजकर 44 मिनट पर
- लखनऊ –प्रातः 6 बजकर 26 मिनट पर
- वाराणसी - प्रातः 6 बजकर 16 मिनट पर
- चेन्नई -प्रातः 6 बजकर 08 मिनट पर
- बेंगलुरु- प्रातः 6 बजकर 19 मिनट पर
- हैदराबाद- प्रातः 6 बजकर 20 मिनट पर
- नागपुर - प्रातः 6 बजकर 25 मिनट पर
- भोपाल - प्रातः 6 बजकर 35 मिनट पर
- इंदौर – प्रातः 6 बजकर 41 मिनट पर
- पुणे – प्रातः 6 बजकर 42 मिनट पर
- मुंबई- प्रातः 6 बजकर 46 मिनट पर
- जयपुर - प्रातः 6 बजकर 47 मिनट पर
- चंडीगढ़ – प्रातः 6 बजकर 50 मिनट पर
- अहमदाबाद - प्रातः 6 बजकर 54 मिनट पर
छठ पूजा में उषा अर्घ्य का महत्व क्या है?
छठ पूजा चार दिन के पर्व में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है उषा अर्घ्य का दिन। इसी दिन छठ महापर्व का समापन होता है। इस दिन जैसे ही सूरज की पहली किरणें पानी को छूती हैं, लाखों लोग मौन रहकर सूर्य के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और महिलाएं परिवार की सलामती की कामना करती हैं।
उषा अर्घ्य को छठ पूजा का अंतिम अनुष्ठान माना जाता है जिसमें चार दिनों के उपवास, शुद्धि और पूर्ण समर्पण के बाद भक्त उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं। नदी या तालाब में कमर तक पानी में खड़े होकर, बांस के दउरे में ठेकुआ, गन्ना और कई मौसमी फल रखे जाते हैं जो जीवन-पोषण और धरती माता के प्रति आभार को दिखाते हैं। उगते सूरज को अर्घ्य देना एक नई उम्मीद को जीवन में जगाने का प्रतीक भी है।
यहां बताए समय के अनुसार यदि आप भी सूर्य को अर्घ्य देंगे, तो आपको छठ पूजा का पूर्ण फल मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026 Usha Arghya: 16 नवंबर को इतने बजे उगेंगे सूर्य देव, जानिए उषा अर्घ्य का मुहूर्त और महत्व
यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: घाट से दउरा लाते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये बड़ी चूक? टूट सकता है व्रत का पुण्य!
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।