Chhath Puja 2026 Usha Arghya: 16 नवंबर को इतने बजे उगेंगे सूर्य देव, जानिए उषा अर्घ्य का मुहूर्त और महत्व
छठ पूजा 2026 का समापन 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा, जिसे उषा अर्घ्य कहते ...और पढ़ें
-1794642538785_m.webp)
उगते सूर्य को ही क्यों दिया जाता है अर्घ्य? (Picture Credits- AI Images)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, छठ पूजा (Chhath Puja 2026) की शुरुआत 13 नवंबर से हुई है। वहीं, इसका समापन 16 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा। लोक आस्था, प्रकृति प्रेम और कठोर साधना का महापर्व छठ पूजा हर साल बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है।
चार दिनों तक चलने वाले इस पावन अनुष्ठान का सबसे महत्वपूर्ण और अंतिम चरण 'उषा अर्घ्य' (Chhath Puja 2026 Usha Arghya) यानी उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देना होता है। यह एक ऐसा पर्व है, जिसमें पहले डूबते हुए सूर्य और फिर अगले दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का विधान है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर सुबह व्रती पानी में खड़े होकर सूर्य देव के उगने का इंतजार करते हैं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, छठ पूजा के दौरान सूर्य देव और छठी मैया की साधना करने से संतान को दीर्घायु और परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कि उगते सूर्य को अर्घ्य क्यों दिया जाता है और उषा अर्घ्य का गहरा धार्मिक महत्व क्या है।
छठ पूजा 2026 उषा अर्घ्य डेट और टाइम (Chhath Puja 2026 Usha Arghya Date and Time)
छठ पूजा का आखिरी दिन सप्तमी तिथि पर होता है। इस दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का विधान है।
सप्तमी तिथि की शुरुआत- 16 नवंबर को रात 02 बजे
सप्तमी तिथि का समापन- 17 नवंबर को सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर
इस दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 44 मिनट पर होगा।
क्यों देते हैं उषा अर्घ्य?
कार्तिक शुक्ल सप्तमी की सुबह उगते हुए सूर्य को जल अर्पित किया जाता है, जिसे उषा अर्घ्य के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रती सूर्योदय होने से पहले घाट पर पहुंचते हैं और पानी में खड़े होकर सूर्य की पहली किरण दिखते ही अर्घ्य देते हैं। इस अर्घ्य के साथ ही पर्व का समापन होता है। इसके बाद लोग व्रत का पारण करते हैं। उगते सूर्य की आराधना नई शुरुआत, आशा, सकारात्मक ऊर्जा और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक है।
उषा अर्घ्य देते समय लोग जीवन में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सुबह की पहली किरणें जीवन में नई ऊर्जा, आशा और सकारात्मकता का संचार करती हैं। इस समय अर्घ्य देने से सूर्य देव और छठी मैया प्रसन्न होकर व्रती को संतान सुख, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: आखिर कैसे शुरू हुई छठ पूजा की परंपरा, क्यों राजा प्रियंवद ने त्यागने चाहे थे अपने प्राण?
यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: नहाय-खाय के साथ धनबाद में चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू, आज खरना
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।