विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chhath Puja 2026: उषा अर्घ्य के बाद इस विधि से खोलें 36 घंटे का निर्जला व्रत, बरसेगी छठी मैया की असीम कृपा

Published: Mon, 16 Nov 2026 07:00 AM (IST)

छठ पूजा 2026 का अंतिम दिन उषा अर्घ्य के साथ संपन्न होता है। इस 36 घंटे के निर्जला व्रत का ...और पढ़ें

उषा अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन आज (Picture Credit: AI Generated)

उषा अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन आज (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. उषा अर्घ्य के बाद शुद्ध जल से व्रत खोलें।

  2. अदरक, गुड़, ठेकुआ और फल खाकर पारण करें।

  3. तामसिक भोजन और काले कपड़े पहनने से बचें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 16 नवंबर को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja 2026) का आखिरी दिन है। आज उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। नहाय-खाय से शुरू होने वाला यह महापर्व खरना और संध्या अर्घ्य के बाद चौथे दिन उगते हुए सूर्य यानी उषा अर्घ्य के साथ संपन्न होता है। इस दिन व्रती सुबह पानी में खड़े होकर सूर्य के उगने का इंतजार करते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 36 घंटे के लंबे निर्जला व्रत का आखिरी चरण पारण होता है। ऐसा माना जाता है कि सही विधि से व्रत का पारण न करने से व्रती को पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। इसलिए शास्त्रों में बताए गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।

अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि छठ पूजा के व्रत का पारण करने की सही विधि क्या है और पारण कब करना चाहिए? ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि व्रत पारण की सरल विधि क्या है और इस दौरान किन विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए।

कैसे करें छठ व्रत का पारण?

  • चौथे दिन सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें।
  • छठी मैया और सूर्य देव की विधिपूर्वक पूजा करें।
  • परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें और जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगें।
  • सूर्य अर्घ्य देने के बाद घर आकर व्रती को पारण करना चाहिए।
  • पारण की शुरुआत करने के लिए व्रती सबसे पहले शुद्ध जल या गंगाजल ग्रहण करें।
  • इसके बाद कच्चा अदरक, गुड़, ठेकुआ, केला और अन्य मौसमी फल खाकर व्रत खोलें।
  • इसके पश्चात प्रसाद सभी लोगों में बांटें और स्वयं भी सात्विक भोजन ग्रहण करें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • व्रत का पारण तामसिक भोजन (लहसुन-प्याज) से न करें। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों का सेवन करने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।
  • पारण करने से पहले या तुरंत बाद दउरा में रखा प्रसाद जूठा न करें।
  • पारण के समय भूलकर भी काले रंग के कपड़े धारण न करें। ऐसा माना जाता है कि काले रंग के कपड़े पहनने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है।
  • इस दौरान किसी से वाद-विवाद न करें और किसी के बारे में गलत न सोचें।
  • व्रत खोलने के बाद घर के बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेना बेहद शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: घाट से दउरा लाते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये बड़ी चूक? टूट सकता है व्रत का पुण्य!

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।