Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shani Trayodashi 2024: शनि त्रयोदशी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    ज्योतिषियों की मानें तो शनि प्रदोष व्रत (Shani Trayodashi 2024) करने से साधक पर भगवान शिव की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से जीवन में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। साधक प्रदोष व्रत पर श्रद्धा भाव से भगवान शिव की पूजा करते हैं। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए व्रत रखा जाता है।

    By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 26 Dec 2024 07:47 PM (IST)
    Hero Image
    Shani Trayodashi 2024: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 28 दिसंबर को पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। शनिवार के दिन पड़ने के चलते यह शनि प्रदोष व्रत कहलाएगा। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होता है। अगर आप भी शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो शनि प्रदोष व्रत के दिन भक्ति भाव से शिव-शक्ति की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: वास्तु की इन टिप्स से कर्ज से मिलेगा छुटकारा, नए साल में नहीं होगी धन की कमी

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन पूजा के समय 'ऊँ शनैश्चराय नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक शनिदेव की कृपा पाने हेतु 'ऊँ शान्ताय नमः' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक शनि प्रदोष व्रत पर 'ऊँ शरण्याय नमः' मंत्र का जप करें।
    • कर्क राशि के जातक न्याय के देवता की कृपा पाने के लिए 'ऊँ सर्वेशाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए 'ऊँ सौम्याय नमः' मंत्र का जप करें।
    • कन्या राशि के जातक सफलता पाने के लिए सोमवार को 'ऊँ सुन्दराय नमः' मंत्र का जप करें।
    • तुला राशि के जातक शनि त्रयोदशी के दिन पूजा के समय 'ऊँ मन्दाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक कर्मफल दाता की कृपा पाने के लिए 'ऊँ महेशाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • धनु राशि के जातक शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए 'ऊँ नीलवर्णाय नम:' मंत्र का जप करें।
    • मकर राशि के जातक मनचाहा वर पाने के लिए 'ऊँ वेद्याय नमः' मंत्र का जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक तनाव से निजात पाने के लिए 'ऊँ विष्णुभक्ताय नमः' मंत्र का जप करें।
    • मीन राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन पूजा के समय 'ऊँ वामनाय नमः' मंत्र का जप करें।

    यह भी पढ़ें: पौष माह में तुलसी की ऐसे करें पूजा, पहिए की तरह बदलेगी किस्मत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।