Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karz Mukti Ke Upay: वास्तु की इन टिप्स से कर्ज से मिलेगा छुटकारा, नए साल में नहीं होगी धन की कमी

    Updated: Sun, 15 Dec 2024 02:37 PM (IST)

    सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। इसमें इंसान के जीवन से जुड़ी सभी तरह की परेशानियों के बारे में बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार विशेष उपाय को सही तरीके से करने से जातक को कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कर्ज मुक्ति के उपाय के बारे में।

    Hero Image
    Karz Mukti Ke Upay: कर्ज मुक्ति के चमत्कारी उपाय

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वर्तमान में कई लोग अधिक मेहनत करने के बाद भी कर्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए वह कई तरह के उपाय कर रहे हैं। अगर आप भी कर्ज में डूब रहे हैं, तो ऐसे में आप वास्तु शास्त्र में वर्णित चमत्कारी उपाय जरूर करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस आर्टिकल में बताए गए उपाय को करने से जल्द ही कर्ज की समस्या दूर होती है और आने वाले नए साल में इंसान को धन की कमी नहीं होगी। चलिए जानते हैं कर्ज मुक्ति (Karz Mukti Ke Upay) से जुड़े वास्तु के उपाय के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दिशा में रखें तिजोरी

    वास्‍तु के अनुसार, कर्ज से छुटकारा पाने के लिए घर या दुकान में तिजोरी को उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा से सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। इसके अलावा इस दिशा में देवी लक्ष्मी और कुबेर देव का भी वास माना गया है। इसी वजह से इस शुभ दिशा में धन रखने से कर्ज जल्द खत्म होता है और धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं।

    यह भी पढ़ें:  New Year 2025: नए साल के पहले दिन घर लाएं ये चीजें, आपके लिए बेहतरीन होगा नववर्ष

    कर्ज लौटाने का ये दिन है उत्तम

    अगर आपने किसी से कर्ज लिया है, तो उसे लौटाने के लिए मंगलवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि मंगलवार के दिन कर्ज लौटाने से इंसान को जल्द ही कर्ज के राहत मिलती है।

    इस दिशा में रखें देवी लक्ष्मी की मूर्ति

    वास्तु के अनुसार, दुकान या ऑफिस की उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की मूर्ति या तस्वीर रखनी चाहिए और हर दिन विधिपूर्वक देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करें। इससे कर्ज की समस्या दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं। इसके अलावा आने वाले नए साल में इंसान को पैसों की कमी का सामना नही करना पड़ेगा।

    पीपल के पेड़ की करें पूजा

    कर्ज को जल्द खत्म करने के लिए शनिवार का दिन उत्तम माना जाता है। इस दिन सुबह नहाने के बाद पीपल के पेड़ की पूजा-अर्चना करें। साथ ही दीपक को जलाएं और पेड़ की परिक्रमा लगाएं और समस्या से मुक्ति पाने के लिए प्रार्थना करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को सच्चे मन से करने से कर्ज कम होने लगता है और धन की प्राप्ति होती है।

    यह भी पढ़ें: New Year 2025 Vastu Tips: नए साल के पहले दिन लगाएं तुलसी का पौधा, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।