New Year 2025: नए साल के पहले दिन घर लाएं ये चीजें, आपके लिए बेहतरीन होगा नववर्ष
पूरी दुनिया में नए साल का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। सभी को यह आशा रहती है कि आने वाला साल उनके लिए खुशियां लेकर आएगा। ऐसे में यदि आप भी नए साल की बेहतरीन शुरुआत करना चाहते हैं तो इन चीजों को अपने घर ला सकते हैं। वास्तु की दृष्टि से इन चीजों को घर लाने से जातक को अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कुछ ही समय में नए साल (New Year 2025) का शुभारंभ होने जा रहा है। इस बार नए साल की शुरुआत बुधवार के दिन से हो रही है। ऐसे में आप वास्तु शास्त्र में शुभ मानी गई इन चीजों को अपने घर ला सकते हैं। जिससे आने वाला साल आपके लिए सुख-समृद्धि लेकर आता है।
मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
हिंदू धर्म में बुधवार को भगवान गणेश का दिन माना जाता है। ऐसे में आप नए साल के पहले दिन गणेश जी की मूर्ति भी घर ला सकते हैं। इससे बप्पा आपको और आपको परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगे।
घर में बढ़ेगी पॉजिटिविटी
वास्तु की दृष्टि से घर में मोर पंख रखना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप नए साल के विशेष अवसर पर अपने घर में मोर पंख ला सकते हैं। वास्तु के अनुसार, आप मोर पंख को घर के मंदिर में, पूर्व दिशा में या फिर ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में रख सकते हैं। ऐसा करने से घर-परिवार में पॉजिटिविटी बढ़ती है।
ला सकते हैं ये चीजें
घर में दक्षिणावर्ती शंख रखना भी वास्तु की दृष्टि से काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में नए साल में आप दक्षिणावर्ती शंख भी अपने घर ला सकते हैं और इसे अपने मंदिर में स्थापित कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके लिए नया साल सुख-समृद्धि लेकर आता है।
घर लाएं ये मूर्ति
कामधेनु गाय की मूर्ति को भी हिंदू धर्म में काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में नए साल के पहले दिन आप कामधेनु गाय की मूर्ति भी अपने घर ला सकते हैं। इसी के साथ नए साल के अवसर पर हाथी की मूर्ति को भी घर में रखना काफी शुभ माना गया है। आप शुभ परिणामों के लिए हाथी की सफेद रंग की मूर्ति घर में रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips for Plant: तुरंत हटा दें घर में रखे ये पौधे, वरना बढ़ सकती हैं आपकी मुश्किलें
(Picture Credit: Freepik)
नेगेटिव एनर्जी रहती है दूर
वास्तु शास्त्र में यह माना गया है कि यदि आप अपने घर में घोड़े की नाल लगाते हैं, तो इससे नेगेटिव एनर्जी आपसे कोसों दूर बनी रहती है। साथ ही इसे घर में रखने पर गुड लक आता है। वास्तु की दृष्टि से इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाना अधिक शुभ माना गया है।
यह भी पढ़ें - Kitchen Vastu Tips: घर की इस दिशा में बनवाएं रसोई घर, सदैव अन्न से भरे रहेंगे भंडार
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।