Chandra Grahan 2025 Daan: चंद्र ग्रहण के बाद राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
आत्मा के कारक सूर्य देव 14 मार्च को अपनी चाल बदलेंगे। इस दिन सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। वहीं 14 मार्च से खरमास भी शुरू होगा। खरमास के दौरान शुभ काम नहीं किया जाता है। साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2025) 29 मार्च को लगने वाला है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। देश भर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगा है। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा है। इसके लिए सूतक मान नहीं है। ग्रहण के समय पृथ्वी पर राहु और केतु का प्रभाव बढ़ जाता है। इसके लिए ग्रहण के दौरान धार्मिक नियमों का जरूर पालन करें। अनदेखी करने से व्यक्ति पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इस समय में शुभ काम करने से भी परहेज करें।
धार्मिक मत है कि ग्रहण के दौरान भगवान विष्णु के नामों का मंत्र जप करने से मायावी ग्रह राहु और केतु का प्रभाव समाप्त हो जाता है। वहीं, ग्रहण के बाद गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें और घर को गंगाजल से शुद्ध करें। इसके बाद भक्ति भाव से जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करें। पूजा के बाद अन्न, जल, वस्त्र और धन का दान (Chandra Grahan 2025) अवश्य करें। साधक अपनी सुविधा अनुसार चीजों का भी दान कर सकते हैं। अगर आप भी चंद्र देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो होली के दिन ग्रहण के बाद राशि अनुसार इन चीजों का दान करें।
यह भी पढ़ें: कब मनाई जाएगी मेष संक्रांति? नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त
राशि अनुसार दान
- मेष राशि के जातक मंगल देव की कृपा पाने के लिए चंद्र ग्रहण के बाद लाल रंग की मिठाई का दान करें।
- वृषभ राशि के जातक सुखों में वृद्धि के लिए होली के दिन ग्रहण के बाद चावल, आटा या मैदा का दान करें।
- मिथुन राशि के जातक कारोबार में सफलता पाने के लिए चंद्र ग्रहण के बाद हरी सब्जियों का दान करें।
- कर्क राशि के जातक तनाव से निजात पाने के लिए चंद्र ग्रहण के बाद दूध, दही और चीनी का दान करें।
- सिंह राशि के जातक करियर में सफलता पाने के लिए ग्रहण के बाद गेहूं, मूंगफली और शहद का दान करें।
- कन्या राशि के जातक कारोबार में तरक्की पाने के लिए ग्रहण के बाद लोगों में गन्ने के रस का वितरण करें।
- तुला राशि के जातक आर्थिक तंगी दूर करने के लिए चंद्र ग्रहण के बाद सफेद रंग के वस्त्र का दान करें।
- वृश्चिक राशि के जातक जॉब में प्रमोशन पाने के लिए ग्रहण के बाद आलू, शकरकंद और गेहूं का दान करें।
- धनु राशि के जातक गुरु कृपा पाने के लिए ग्रहण के बाद केला, मकई और पपीता का दान करें।
- मकर राशि के जातक शनिदेव की कृपा पाने के लिए चमड़े के जूते-चप्पल और सरसों के तेल का दान करें।
- कुंभ राशि के जातक शनि बाधा दूर करने के लिए काले तिल, रागी,काली सरसों और धन का दान करें।
- मीन राशि के जातक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि पाने के लिए ग्रहण के बाद पीले रंग के वस्त्र का दान करें।
यह भी पढ़ें: April 2025 Wedding Dates: अप्रैल महीने में इतने दिन बजेगी शहनाइयां, यहां जानें तिथि और मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।