विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chanakya Niti: शादी के रिश्ते में चाहते हैं मजबूती, तो जरूर ध्यान रखें चाणक्य के ये टिप्स

Published: Thu, 06 Feb 2025 04:43 PM (IST)

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवन के कई पहलुओं पर चर्चा की है। वैवाहिक जीवन को लेकर भी ...और पढ़ें

Chanakya Niti सुखी वैवाहिक जीवन के लिए चाणक्य के टिप्स।
Chanakya Niti सुखी वैवाहिक जीवन के लिए चाणक्य के टिप्स।

HighLights

  1. जीवन के कई पहलुओं के बारे में बात करते हैं चाणक्य।
  2. सबसे लोकप्रिय नीतियों में से एक है चाणक्य नीति।
  3. वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के भी मिलते हैं टिप्स।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर स्त्री-पुरुष की यह चाह होती है कि उसका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहे और किसी तरह की दिक्कत न आएं। लेकिन कई बात न चाहते हुए भी रिश्ते में कुछ परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। ऐसे में आज हम आपको आचार्य चाणक्य द्वारा दी गई कुछ ऐसी सलाह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे वैवाहिक जीवन में अपनाकर आप उसे खुशहाल बना सकते हैं।

खराब हो सकता है रिश्ता

चाणक्य जी का मानना है कि अहंकार किसी भी रिश्ते को खराब कर सकता है। ऐसे में अपने शादीशुदा जीवन से जितना हो सके अहंकार को दूर रखना चाहिए और समझदारी से काम लेना चाहिए।

साथ ही वैवाहिक जीवन में धैर्य का होना भी बहुत जरूरी है, क्योंकि कई बार ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है, जब गुस्से में आपका पार्टनर अपना आपा खो देता है। ऐसी स्थिति में सामने वाले को धैर्य रखकर बात को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए, तभी आप रिश्ते को संभालने में सफल हो सकते हैं।

इस तरह आएगी मजबूती

विश्वास ही वैवाहिक जीवन का सबसे बड़ा आधार होता है। अगर आप अपने पार्टनर से कोई बात छिपाते हैं, तो यह आपके रिश्ते को कमजोर कर सकता है। इसलिए आपके रिश्ते में सच्चाई और ईमानदारी जरूर होनी चाहिए। इसी के साथ पति-पत्नी को एक-दूसरे से अच्छा व्यवहार करना चाहिए। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आती है।

यह भी पढ़ें - Valentine’s Day 2025 Gift: वैलेंटाइन वीक में भूलकर भी न दे ऐसें गिफ्ट, वरना रिश्ते में आ सकती है खटास

जरूर मानें चाणक्य की सलाह

शादीशुदा जीवन में न केवल  किसी तीसरे व्यक्ति का आना, बल्कि तीसरे व्यक्ति से सलाह लेना भी रिश्ता टूटने का कारण बन सकता है। ऐसे में हमेशा अपने रिश्ते को अपने पार्टनर तक ही समीति रखें और आपसी सहमति से दाम्पत्य जीवन के फैसले लें। चाणक्य के अनुसार, इस बात का ख्याल रखें कि कोई तीसरा व्यक्ति आपके वैवाहिक जीवन में दखल न दें, इससे आपके रिश्ते में भ्रम और गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें - Numerology Predictions: किस मूलांक के लड़के बनते हैं अच्छे लाइफ पार्टनर, पूरी जिंदगी निभाते हैं साथ

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।