Chanakya Niti: कब अपना ही पैसा ला सकता है बर्बादी, आचार्य चाणक्य से जानें
हर व्यक्ति चाहता है कि उसे जीवन में कभी भी पैसों की कमी का सामना न करना पड़े। कई लोगों के पास जरूरत के हिसाब से ज्यादा पैसा होता है तो किसी के पास जरूरत से कम। आचार्य चाणक्य ने बताया है कि कभी-कभी यह पैसा ही व्यक्ति को सबसे बड़ा दोस्त बनता है तो कभी-कभी सबसे बड़ा दुश्मन भी बन जाता है। चलिए जानते हैं इस बारे में।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य की गिनती विद्वान लोगों में की जाती है, जिन्हें अर्थशास्त्र और नीतिशास्त्र का जनक भी माना जाता है। उन्होंने अपनी चाणक्य नीति (Chanakya Niti tips) में जीवन के भी कई पहलुओं के बारे में बताया है, जो हर व्यक्ति के काम आ सकते हैं। ऐसे में अगर आप अपने जीवन में चाणक्य की कुछ नीतियां अपनाते हैं, तो इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।
इस स्थिति में बन जाता है दुश्मन
आचार्य चाणक्य का कहना है किअगर कोई व्यक्ति अपना पैसा गलत चीजों पर खर्च करता है, तो इस स्थिति में उसका अपना पैसा ही उसका सबसे बड़ा बड़ा दुश्मन बन सकता है। वहीं कुछ लोगों को दिखावा करने में भी मजा आता है और वह इसके लिए फिजूलखर्ची करने लगते हैं। चाणक्य के अनुसार, ऐसा करना भी आपके लिए नुकसादेह साहित हो सकता है।
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
लाता है बड़ी मुसीबत
चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति अपने शौक और ऐशो-आराम के लिए जरूरत से ज्यादा में पैसा खर्च करता है, उसके लिए भी उसका अपना पैसा ही मुसीबत का सबब बन जाता है। इसका कारण यह है कि ऐसा व्यक्ति बचत नहीं कर पाता और जरूरत में समय में उसे दूसरों के आगे हाथ फैलाने पड़ते है।
इस कारण से व्यक्ति को स्ट्रेस और कर्ज जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को कभी भी अपने धन को गलत कामों में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
इस तरह करें इस्तेमाल
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति अपने द्वारा कमाए हुए धन को अपने व अपने परिवार की जरूरतें पूरी करने में लगाता है, तो ऐसी स्थिति में उसका पैसा किसी दोस्त से कम नहीं है। इसके साथ ही आचार्य चाणक्य का यह भी कहता है कि हर व्यक्ति को अपने भविष्य के लिए भी बचत जरूर करनी चाहिए। ताकि बुरे वक्त में आपका धन आपके काम आ सके।
हाथ में कैसे टिकेगा पैसा
बहुत कोशिशों के बाद भी कुछ लोगों के हाथ में पैसा नहीं टिकता। इसपर चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को इस स्थिति से बचने के लिए फिजूलखर्ची को रोकना चाहिए और भविष्य के लिए योजना बनानी चाहिए। पैसों की बचत के लिए अपनी आय को निवेश भी कर सकते हैं। इसके साथ ही व्यर्थ के दिखावे से बचें।
यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: सही मार्गदर्शन के लिए अपने बच्चों को जरूर सिखाएं चाणक्य द्वारा कही गई ये बातें
यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: इन कामों का हमेशा मिलता है बुरा नतीजा, आज ही बना लें दूरी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।