Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chanakya Niti: इन कामों का हमेशा मिलता है बुरा नतीजा, आज ही बना लें दूरी

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 03:36 PM (IST)

    आचार्य चाणक्य द्वारा लिखी गई चाणक्य नीति (Chanakya Niti) एक लोकप्रिय कृति है। इसमें लिखी गई बातें व्यक्ति का सही मार्गदशन करने में मदद कर सकती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को किन कार्यों का हमेशा बुरा परिणाम मिलता है। ऐसे में इन कार्यों से कोसों दूर रहने में ही भलाई है।

    Hero Image
    Chanakya Niti tips in hindi: इन कामों से बनाएं दूरी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चाणक्य नीति में कुछ ऐसी बातें बताई गई है, जिनका ध्यान रखने पर आपको मुश्किल समय से निकलने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही कुछ ऐसे काम भी बताए गए हैं, जो आपको मुसीबत में डाल सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आचार्य चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति की कौन-सी बुरी आदतें उसे सफलता की सीढ़ी चढ़ने से रोक देती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करें इन आदतों में सुधार

    चाणक्य नीति में बताया गया है कि जो व्यक्ति अहंकार से भरा हुआ होता है, वह अपने लक्ष्य से भटक जाता है। ऐसे में इस तरह के व्यक्ति को कभी सफलता का स्वाद चखने को नहीं मिलता। इसके साथ ही जो व्यक्ति जीवन में शॉर्टकट अपनाता है, वह भी कभी सफलता हासिल नहीं कर सकता। ऐसे में आप जीवन में तरक्की करना चाहते हैं, तो आपको अपनी इन आदतों में सुधार करना होगा।

    ऐसे व्यक्ति को नहीं मिलती सफलता

    आचार्य चाणक्य का कहना है कि है जो व्यक्ति मेहनत न करके पराए धन पर नजर डालता है, वह धीरे-धीरे आलसी और लालची बन जाता है। व्यक्ति की यह आदत उसे चोरी और धोखेबाजी जैसी बुराईयों की ओर ले जाती है। साथ ही ऐसा व्यक्ति मेहनत से बचता है और दूसरों पर निर्भर हो जाता है। परिणामस्वरूप ऐसे व्यक्ति को कभी भी सफलता का स्वाद चखने को नहीं मिलता। साथ ही वह समाज में भी बदनामी का पात्र बन जाता है।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    खो जाती है प्रतिष्ठा

    आचार्य चाणक्य के अनुसार, पराई स्त्री पर नजर डालने वाले लोग न केवल धर्म और समाज की मर्यादा को तोड़ते हैं, बल्कि अपने साथ-साथ अपने परिवार की प्रतिष्ठा को भी हानि पहुंचाते हैं। व्यक्ति द्वारा किया गया ये काम उसे समाज में घृणा का पात्र बना देता है।

    साथ ही व्यक्ति की यह आदत घर-परिवार में कलह का भी कारण बन जाती है और रिश्तों को भी नुकसान पहुंचाती है। आचार्य चाणक्य का कहना है कि ऐसा महिलाओं पर बुरी नजर डालने वाला व्यक्ति समाज में हमेशा हीन भावना से देखा जाता है। व्यक्ति की इन हरकतों के चलते उसे जीवन अकेले गुजरना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: रिश्तों में नहीं आएगी खटास, अगर चाणक्य की इन बातों का रखेंगे ध्यान

    यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: ये 3 खास लोग जीते हैं राजाओं की तरह जिंदगी, छूते हैं आसमान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है