Chaitra Navratri 2025: नवरात्र के दूसरे दिन राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, बनने लगेंगे सारे बिगड़े काम
ज्योतिषियों की मानें तो चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन दुर्लभ शिववास योग का संयोग बन रहा है। इस योग में देवी मां दुर्गा की पूजा करने से साधक पर शिव-शक्ति की कृपा बनेगी। उनकी कृपा से साधक को सभी कामों में सिद्धि मिलेगी। साथ ही हर बाधा से मुक्ति मिलेगी। इस शुभ अवसर पर मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी (Chaitra Navratri 2025) की विशेष पूजा की जाती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन जगत की देवी मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। साथ ही मां ब्रह्मचारिणी के निमित्त व्रत रखा जाता है। मां ब्रह्मचारिणी को तप की देवी भी कहा जाता है। मां के मुख पर तजोमय प्रकाश है। इस प्रकाश से समस्त जगत प्रकाशवान होता है। मां ब्रह्मचारिणी के एक हाथ में कमंडल है, तो दूजे हाथ में माला है।
यह भी पढ़ें: चैत्र नवरात्र में मध्य प्रदेश के इन दिव्य देवी मंदिरों का करें दर्शन, जानें इनका महत्व
धार्मिक मत है कि चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन जगत की देवी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल मिलता है। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होता है। मां ब्रह्मचारिणी अपने साधक को धैर्यता प्रदान करती हैं। इस वरदान की मदद से साधक विषम परिस्थिति को सुगमता से पार कर लेता है। अगर आप भी मां ब्रह्मचारिणी की कृपा पाना चाहते हैं, तो चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन भक्ति भाव से जगत की देवी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें। वहीं, पूजा का समापन आरती से करें।
राशि अनुसार मंत्र जप
- मेष राशि के जातक चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन पूजा के समय 'ॐ उमायै नमः' मंत्र का जप करें।
- वृषभ राशि के जातक मां ब्रह्मचारिणी की कृपा पाने के लिए 'ॐ भारत्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- मिथुन राशि के जातक चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन पूजा के समय 'ॐ सरस्वत्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- कर्क राशि के जातक मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ मायायै नमः' मंत्र का जप करें।
- सिंह राशि के जातक चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन पूजा के समय 'ॐ चण्डयै नमः' मंत्र का जप करें।
- कन्या राशि के जातक मां ब्रह्मचारिणी की कृपा पाने के लिए 'ॐ अम्बिकायै नमः' मंत्र का जप करें।
- तुला राशि के जातक सुख और सौभाग्य में वृद्धि पाने के लिए 'ॐ त्रिनेत्रायै नमः' मंत्र का जप करें।
- वृश्चिक राशि के जातक करियर में सफलता पाने के लिए 'ॐ परात्परायै नमः' मंत्र का जप करें।
- धनु राशि के जातक चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन पूजा के समय 'ॐ महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- मकर राशि के जातक कारोबार में सफलता पाने के लिए 'ॐ कलहंसिन्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- कुंभ राशि के जातक मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ सत्यज्ञानायै नमः' मंत्र का जप करें।
- मीन राशि के जातक मां ब्रह्मचारिणी की कृपा पाने के लिए 'ॐ दुर्गापरमेश्वर्यै नमः' मंत्र का जप करें।
मां ब्रह्मचारिणी आरती
जय अम्बे ब्रह्मचारिणी माता।
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता॥
ब्रह्मा जी के मन भाती हो।
ज्ञान सभी को सिखलाती हो॥
ब्रह्म मन्त्र है जाप तुम्हारा।
जिसको जपे सरल संसारा॥
जय गायत्री वेद की माता।
जो जन जिस दिन तुम्हें ध्याता॥
कमी कोई रहने ना पाये।
कोई भी दुःख सहने न पाये॥
उसकी विरति रहे ठिकाने।
जो तेरी महिमा को जाने॥
रद्रक्षा की माला ले कर।
जपे जो मन्त्र श्रद्धा दे कर॥
आलस छोड़ करे गुणगाना।
माँ तुम उसको सुख पहुँचाना॥
ब्रह्मचारिणी तेरो नाम।
पूर्ण करो सब मेरे काम॥
भक्त तेरे चरणों का पुजारी।
रखना लाज मेरी महतारी॥
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri पर दिल्ली के 4 देवी मंदिरों में जरूर करें दर्शन, खुशियों से झोली भर देंगी दुर्गा मैया
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।