विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chaitra Navratri पर द‍िल्‍ली के 4 देवी मंद‍िरों में जरूर करें दर्शन, खुशि‍यों से झोली भर देंगी दुर्गा मैया

Published: Sun, 30 Mar 2025 07:00 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 30 Mar 2025 07:14 AM (GMT+05:30)

आज से चैत्र नवरात्र‍ की शुरुआत हो गई है। हिंदू धर्म में नवरात्र का बहुत महत्व है। इस दौरान मां ...और पढ़ें

द‍िल्‍ली में मशहूर हैं देवी दुर्गा के ये मंद‍िर। (Image Credit- Instagram)
द‍िल्‍ली में मशहूर हैं देवी दुर्गा के ये मंद‍िर। (Image Credit- Instagram)

HighLights

  1. द‍िल्‍ली में कई देवी मंद‍िर मशहूर हैं।
  2. आज से चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो गया है।
  3. भक्‍त पूरे 9 द‍िनों तक उपवास रखते हैं।

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आज से चैत्र नवरात्र‍ की शुरुआत हो रही है। इस पर्व का समापन 6 अप्रैल को होगा। नवरात्र का पावन पर्व पूरे नौ दिनों तक चलता है। हालांक‍ि इस साल यह पर्व आठ दिन का ही होगा। इस दौरान मां दुर्गा के 9 स्‍वरूपों की अराधनी की जाएगी। साथ ही लोग माता रानी का आशीर्वाद पाने के लिए उपवास भी करते हैं।

नवरात्र के दिनों में देवी मां के मंदिर जाने का भी विशेष महत्व होता है। लोग अक्सर इस मौके पर माता रानी के दर्शन के लिए मंदिर जाते हैं। माता का आशीर्वाद प्राप्‍त करते हैं। अगर आप द‍िल्‍ली- एनसीआर में रहते हैं और नवरात्र के दौरान देवी मां के दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको दिल्ली के कुछ मशहूर देवी मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां आपको एक बार दर्शन करने जरूर जाना चाह‍िए। आइए उन मंद‍िरों के बारे में जानते हैं व‍िस्‍तार से-

कालका जी माता मंद‍िर

नवरात्र के दौरान दिल्ली के कालकाजी में स्थित कालकाजी मंदिर के दर्शन जरूर करें। यह राजधानी के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। इसका इतिहास महाभारत काल का बताया जाता है। कहा जाता है कि राजा युधिष्ठिर के शासनकाल के दौरान खुद भगवान कृष्ण और पांडवों ने इस मंदिर में देवी काली की पूजा की थी। ये एक ऐसा मंदिर है जिसके कपाट सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण के समय पर भी खुले रहते हैं। ये मंदि‍र सुबह चार बजे से रात के 11.30 बजे तक खुला रहता है। बीच में थोड़ी देर के ल‍िए बस कपाट बंद क‍िए जाते हैं।

झंडेवाला मंदिर

झंडेवाला मंदिर मां आदि शक्ति को समर्पित है। वैसे तो यहां हरा रोज भक्‍तों की भीड़ देखने को म‍िलती है लेक‍िन नवरात्र के द‍िनों में यहां कुछ ज्‍यादा ही भीड़ होती है। यह मंदिर करोल बाग में स्थित है। नवरात्र में इसकी सबसे बड़ी खासियत सुबह की आरती है जो सुबह चार बजे होती है। वहीं शाम की आरती 7 बजे की होती है।

कालीबाड़ी मंदिर

दिल्ली में गोल मार्केट के पास कालीबाड़ी मंदिर स्‍थि‍त है। इस मंद‍िर की खास ज्यादा मान्यता है। इस मंदिर का निर्माण 1930 में हुआ था। नवरात्र के मौके पर यहां अच्‍छी खासी भक्‍तों की भीड़ देखने को म‍िलती है।

कात्यायनी माता मंदिर

दिल्ली के छतरपुर में स्थित यह मंदिर मां कात्यायनी देवी को समर्पित है। मां कात्यायनी दुर्गा माता के नौ स्वरूपों में से एक हैं। नवरात्र के दौरान यहां भारी संख्या में लोग दर्शन के लिए उमड़ते हैं। यहां सुबह और शाम भव्‍य आरती की जाती है।

यह भी पढ़ें: भारत में इन 5 मंद‍िरों में खास होती है नवरात्र पूजा, एक बार जरूर करें दर्शन; पूरी होगी हर कामना

यह भी पढ़ें: ईद पर भारत के 7 Famous Mosques का जरूर करें दीदार, यहां दिखती है वास्तुकला और भाईचारे की झलक