Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chaitra Navratri 2024: पूजा के समय मां शैलपुत्री को अर्पित करें ये 5 चीजें, पूरी होगी मनचाही मुराद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 09 Apr 2024 08:00 AM (IST)

    इस वर्ष 09 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक चैत्र नवरात्रि है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। इनमें पहले दिन पर्वतराज हिमालय की पुत्री मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत-उपवास भी रखा जाता है। मां शैलपुत्री की पूजा करने से उपासकों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

    Hero Image
    Chaitra Navratri 2024: पूजा के समय मां शैलपुत्री को जरूर अर्पित करें ये 5 चीजें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व हर वर्ष चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है। इस वर्ष 09 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक चैत्र नवरात्रि है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। इनमें पहले दिन पर्वतराज हिमालय की पुत्री मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत-उपवास भी रखा जाता है। सनातन शास्त्रों में चैत्र नवरात्र के बारे में विस्तार से बताया है। मां शैलपुत्री की पूजा करने से उपासकों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अतः साधक श्रद्धा भाव एवं विधि विधान से मां शैलपुत्री की पूजा करते हैं। अगर आप भी मां शैलपुत्री को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो मां को पूजा के समय ये पांच चीजें अवश्य अर्पित करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा को ऐसे करें प्रसन्न, जीवन में होगा खुशियों का आगमन

    अर्पित करें ये 5 चीजें

    मां शैलपुत्री को श्वेत रंग प्रिय है। अतः पूजा के दौरान मां शैलपुत्री को सफेद रंग के वस्त्र अवश्य अर्पित करें। आप पूजा की चौकी पर भी नवीन श्वेत रंग का वस्त्र बिछाकर मां की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। साथ ही मां को श्वेत रंग के पुष्प भी अर्पित करें। इस उपाय को करने से मां शैलपुत्री शीघ्र प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। वहीं, मां शैलपुत्री को प्रसाद में दूध से बनी चावल की खीर अवश्य भेंट करें। आप खीर के साथ-साथ सफेद रंग की मिठाई भी अर्पित कर सकते हैं। इसी समय में मां शैलपुत्री को एकाक्षी फल या नारियल भेंट कर सकते हैं। आप नारियल की मिठाई बनाकर भी माता को भोग में भेंट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: घटस्थापना के दौरान करें इस चालीसा का पाठ और आरती, सभी संकटों से मिलेगी निजात

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।