Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Budh Gochar 2023: संचार और व्यवसाय के स्वामी कर रहे हैं ग्रह गोचर, जानिए सभी राशियों पर किस तरह पड़ेगा प्रभाव?

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sun, 04 Jun 2023 03:23 PM (IST)

    Budh Gochar 2023 सभी ग्रह एक अवधि के बाद ग्रह गोचर करते हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है बता दे की 7 जून को बुध ग्रह वृषभ राशि में पूजा करने ज ...और पढ़ें

    Hero Image
    Budh Gochar 2023: जानिए किस तरह सभी राशियों पर पड़ेगा बुध गोचर का प्रभाव।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Budh Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध देव संचार और व्यवसाय के स्वामी है। जिस जातक की कुंडली में बुध प्रबल स्थिति में होते हैं, उन्हें इन क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 7 जून 2023, बुधवार (Budh Gochar 2023 Date) के दिन बुध देव वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। फिर वह 24 जून को मिथुन राशि में गोचर कर लेंगे। वृषभ राशि में गोचर के दौरान जातकों को संचार व्यवसाय और मानसिकता में महत्वपूर्ण बदलाव दिखाई देंगे। आइए जानते हैं, प्रत्येक राशि पर किस प्रकार से पड़ेगा बुध गोचर का प्रभाव।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुध गोचर 2023 का सभी राशियों पर प्रभाव (Budh Gochar 2023 Effect on Zodiac Signs)

    मेष राशि- बुध गोचर से मेष राशि के जातकों कि आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही संचार के दृष्टिकोण से यह समय सामान्य रहेगा। किसी को अपशब्द ना कहें, नुकसान हो सकता है।

    वृषभ राशि- बुध गोचर की अवधि में वृषभ राशि के जातकों को संचार कौशल में सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं। यह समय छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है। इस दौरान उन्हें मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा।

    मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध गोचर सामान्य रहेगा। बीच-बीच में आर्थिक स्थिति मजबूत होती रहेगी। इस दौरान रचनात्मक क्षेत्र में भी निखार आएगा। लेखन और संचार क्षेत्र से जुड़े लोग इस दौरान उन्नति हासिल कर सकते हैं।

    कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए बुध गोचर का यह समय आत्मनिरीक्षण का समय है। संचार पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अपशब्द का प्रयोग ना करें और विवाद की स्थिति से दूर रहें।

    सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान नेतृत्व कौशल में निखार आएगा। वहीं अपने भीतर छिपे हुए कौशल को पहचानने की इच्छा जाहिर हो सकती है।

    कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए बुध गोचर का समय शुभ माना जा रहा है। इस दौरान शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग नाम और प्रतिष्ठा हासिल कर सकते हैं। छात्रों के लिए भी यह समय अच्छा माना जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे।

    तुला राशि- तुला राशि के जातकों को स्वयं के विषय में सोचने की आवश्यकता है। साथ ही उन्हें अपने कौशल को पहचानने की भी जरूरत है। इस अवधि में मनोविज्ञान जैसे बड़े विषयों को जानने की रुचि विकसित हो सकती है।

    वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों पर बुध गोचर का प्रभाव मिला-जुला रहेगा। इस दौरान रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही व्यापार क्षेत्र में उन्नति हासिल कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन आएंगे, इसकी संभावना अधिक है।

    धनु राशि- धनु राशि के जातकों को बुध गोचर से सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान गुप्त शत्रुओं का प्रभाव बढ़ सकता है और वह आपको नीचा दिखा सकते हैं। इसलिए वाद-विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले निजी रूप से सुलझाएं।

    मकर राशि- बुध गोचर का सकारात्मक प्रभाव मकर राशि के जातकों पर पड़ सकता है। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे। वहीं विवाह के लिए भी ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। इस दौरान नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं।

    कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध गोचर सामान्य रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ी समस्याएं हल होंगी। मित्रों से या परिवार के सदस्यों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस दौरान स्थान परिवर्तन या नौकरी में पदोन्नति के भी संकेत मिल रहे हैं।

    मीन राशि- मीन राशि के जातकों पर बुध गोचर का प्रभाव सकारात्मक रूप से पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान जातक मुश्किल परिस्थितियों को भी आसानी से संभाल लेंगे। साथ ही जातकों की धर्म और आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। इस दौरान सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में भी हिस्सा ले सकते हैं।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।