June Grah Gochar 2023: जून मास में इन ग्रहों की बदलने वाली है चाल, पढ़िए सूची और उनका प्रभाव
June Grah Gochar 2023 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। बता दें कि जून मास में तीन ग्रह हैं जो राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। आइए पढ़ते हैं सूची और प्रभाव।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | June Grah Gochar 2023: सभी ग्रह एक निर्धारित अवधि के बात अपना स्थान व राशि बदलते हैं। इसे राशि परिवर्तन या ग्रह गोचर के नाम से जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बता दें कि कुछ ही दिनों में जून का महीना शुरू होने जा रहा है। इस महीने को ज्योतिष दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं जून होने वाले राशि परिवर्तन की सूची और उनका प्रभाव।
ग्रह गोचर जून मास सूची
-
7 जून 2023, बुधवार: बुध वृषभ राशि में गोचर
-
15 जून 2023, गुरुवार: सूर्य मिथुन राशि में गोचर
-
17 जून 2023, शनिवार: शनि कुंभ राशि में वक्री
-
19 जून 2023, सोमवार: बुध वृषभ राशि में अस्त
-
24 जून 2023, शनिवार: बुध मिथुन राशि में गोचर
बुध गोचर 2023
बुध का वृषभ राशि में गोचर दिनांक 7 जून 2023 की शाम 07 बजकर 40 मिनट पर करेंगे। बुध बुद्धि प्रदान करने वाला ग्रह है और व्यापार में तेजी के कारक भी हैं। वहीं वृषभ राशि रूप, रंग, वाणी का कारक है। कुंडली में बुध ग्रह तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं, तीसरा भाव पराक्रम का कारक है और छठा भाव व्यापार का कारक है। इस राशि परिवर्तन से व्यापारिक लोगों को बहुत लाभ होने वाला है। साथ ही जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और साथ रहेगा। जातकों को व्यवसाय, व्यापार में अपार सफलता मिलने वाली है। बुध ग्रह की प्रबल स्थिति के कारण जातक को सकारात्मक वातावरण और कुशाग्र बुद्धि की प्राप्ति होती है।
सूर्य गोचर 2023
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर 15 जून 2023 को शाम 06 बजकर 07 मिनट पर होगा। सूर्य गृह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए इस दिन को मिथुन संक्रांति के नाम से जाना जाएगा। यह एक माह तक रहेंगे और 16 जुलाई 2023 कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य गृह सरकारी नौकरी, पिता के कारक ग्रह हैं।
शनि वक्री 2023
अभी शनि ग्रह अपनी कुंभ राशि में विराजमान हैं और इसी कुंभ राशि में 17 जून 2023 की रात्रि 10 बजकर 48 मिनट पर वक्री अवस्था में आ जाएंगे और अपनी वक्री चाल से समस्त जीव धारियों को प्रभावित करेंगे। यह सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि शनि ग्रह लगभग ढाई वर्ष तक एक राशि में स्थित रहकर ढैया का निर्माण करते हैं।
बुध अस्त 2023
बुध वृषभ राशि में अस्त दिनांक 19 जून, 2023 की सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर वृषभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं।
बुध गोचर 2023
बुध का मिथुन राशि में गोचर 24 जून 2023 की दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर करेंगे। यहां पर बुध 8 जुलाई तक रहेंगे और उसके पश्चात कर्क राशि में गोचर करेंगे। जब बुध का मिथुन राशि में गोचर होगा। तो वहां पर सूर्य ग्रह के कारण बुद्धाधित्व योग निर्मित होगा।
यह भी पढ़ें- Monthly Horoscope June 2023: जून माह में इन राशियों को रहना होगा सतर्क और इन्हें होगा लाभ, पढ़िए मासिक राशिफल
जून गोचर के कारण राशियों में पड़ने वाला प्रभाव
-
मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर लाभदायक नहीं रहेगा। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। दूसरे भाव में गोचर करने के कारण गृहस्थी में कलह का वातावरण निर्मित हो सकता है। करियर के दृष्टिकोण से भी यह परिवर्तन शुभ फल प्रदान करने वाला नहीं रहेगा।
वृषभ राशि- बुध वृषभ राशि में अस्त हो रहे हैं जिस कारण जातक को मानसिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक माहौल तनावमय रहेगा। जातक के अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। अपनी और जीवनसाथी की सेहत को लेकर भी सावधानी बरतें।
मिथुन राशि- बुध ग्रह जातक की कुंडली में बारहवें भाव में अस्त होने जा रहे हैं, जिस कारण खर्चे बढ़ जाएंगे और आकस्मिक यात्राओं के योग है, जिससे दुखद अनुभव प्राप्त हो सकता है। जातक को नई-नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क राशि- बुध वृषभ राशि में अस्त हो रहे हैं। जातक की कुंडली में ग्यारहवें भाव में इनके अस्त होने के कारण व्यापार में आकस्मिक धन हानि हो सकती है। नौकरी पेशा जातक का कार्यक्षेत्र में कम मन लगने के कारण उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां होने के आसार हैं।
सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं है। मेहनत करने के बावजूद भी सफलता आसानी से प्राप्त नहीं होगी। व्यापारिक वर्ग को व्यापार में धन निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें।
कन्या राशि- जातक के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नए फायदेमंद सौदे हाथ में आइंगे। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें। दांतों में दर्द की समस्या का सामना कर सकते हैं।
तुला राशि- जातक के परिवार में खुशियों का माहौल व्याप्त रहेगा। धार्मिक यात्राओं से मन प्रसन्न रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातक का उन्नति के साथ साथ स्थानांतरण होने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। कार्य के बोझ के कारण खुद को नीरस महसूस कर सकते हैं। व्यापार में कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलने के योग हैं।
धनु राशि- धनु राशि के जातकों को अधिक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। शेयर मार्केट में जोखिम लेने से बचें। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता कर सकते हैं। ठंडा खाना खाने से बचें अन्यथा बीमारी का शिकार हो सकते हैं।
मकर राशि- इस अवधि में जातक आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी सूझ-बूझ से अधिक मुनाफा कमाएंगे। विद्यार्थी वर्ग को आशा के अनुसार सफलता प्राप्त ना होने के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।
कुंभ राशि- इस अवधि में जातक माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। जातक की दिनचर्या अस्त व्यस्त रहने के कारण कार्य समय पर पूर्ण नहीं होगा। वाहन खरीदने का सुख प्राप्त होगा। कर्ज लेने के योग हैं। आंखों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
मीन राशि- मीन राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह तीसरे भाव में अस्त होने जा रहे हैं। जिसके कारण तर्कशक्ति में कमी महसूस करेंगे। सहकर्मी नीचा दिखा सकते है। मन किसी बात को लेकर व्यथित रह सकता है। व्यापार में गलत निर्णय लेने के कारण नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक रिश्तों में गलतफहमी के कारण तनाव रह सकता है, सतर्क रहें।
यह भी पढ़ें- Monthly Love Horoscope June 2023: पार्टनर के साथ कैसा रहेगा जून का महीना? जाननें के लिए पढ़िए मासिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।