Move to Jagran APP

Monthly Horoscope June 2023: जून माह में इन राशियों को रहना होगा सतर्क और इन्हें होगा लाभ, पढ़िए मासिक राशिफल

June 2023 Ka Rashifal जून का महीना शुरू हो चुका है। बता दें कि इस मास में तीन ग्रह ऐसे हैं जो अलग-अलग राशियों में गोचर करेंगे। इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर साकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Fri, 26 May 2023 11:52 AM (IST)Updated: Fri, 26 May 2023 11:52 AM (IST)
Monthly Horoscope June 2023: जून माह में इन राशियों को रहना होगा सतर्क और इन्हें होगा लाभ, पढ़िए मासिक राशिफल
Monthly Horoscope June 2023: पढ़िए जून मास का मासिक राशिफल।

नई दिल्ली, आध्यात्म ड़ेस्क | Monthly Horoscope June 2023: जून मास का शुभारंभ कुछ ही दिनों में होने जा रहा है। धार्मिक और ज्योतिष दृष्टिकोण से इस मास को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि इस मास में तीन महत्वपूर्ण ग्रह अपनी चाल बदलेंगे, साथ ही दो ग्रह वक्री और अस्त अवस्था में चले जाएंगे। इनका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। इस मास में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार भी मनाएं जाएंगे, जिनका विशेष धार्मिक महत्व है। बता दें कि इस मास में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा भी निकाली जाएगी। आइए पंड़ित शर्मा से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के जून का महीना?

loksabha election banner

मेष मासिक राशिफल (Aries Monthly Horoscope June 2023)

यह महीना मेष राशि के जातकों के लिए बड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। महीने की शुरुआत में आप स्वास्थ्य को लेकर बड़े परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से इस महीने आपको बड़े संभलकर चलने की जरूरत है, नहीं तो आप बड़ी बिमारी के चपेट में आ सकते हैं। अच्छा होगा स्वास्थ्य के संबंध में आप लापरवाही न करें। जरूरत पड़ने पर ड़ाक्टर की सलाह जरूर लें। परिवार में इस महीने आपका किसी बात पर आपनों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में कलह का वातावरण बन सकता है। आप किसी पारिवारिक समस्या का शिकार हो सकता है। परिवार में आपको अपनी पत्नी और बच्चों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। इस महीने परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग निर्मित होंगे, जिससे परिवार में आपसी तनाव दूर होगा। व्यापार-व्यवसाय में इस महीने आपको बहुत मेहनत करने की जरूरत है।

आपको व्यापार में अपने विरोधीयों से सावधान रहना होगा। इस महीने आप व्यापार मे कुछ नया परिवर्तन कर सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से आपको व्यापार आदि में नए अवसर प्राप्त होंगे। ध्यान रखें कि व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा लेन-देन बिना किसी विश्वशनीय व्यक्ति के रखे बैगर न करें। कोई बड़ा ड़िसीजन लें तो परिवार के सदस्यों से अच्छे से सोच-विचार कर लें। नौकरी वर्ग वालों का अपने अधिकारी वर्ग से मन मुटाव हो सकता है, जिससे आपके कार्य पर असर देखने को मिलेगा। प्रशासनिक क्षेत्र का कोई काम आपका उलझ सकता है। न्यायलय पक्ष के कार्य में आप कमजोर महसूस करेंगे। इस महीना आपको पत्नी-बच्चों से सम्मान प्राप्त होगा। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। भूमि प्रोपटी आदि में कोई नया बड़ा निवेश भी कर सकते हैं। अपने स्वभाव में आप परिवर्तन कर अपना कार्य पूर्ण करवा सकते हैं।

वृषभ मासिक राशिफल (Taurus Monthly Horoscope June 2023)

यह महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए समस्याओं से भरा रह सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य के साथ-साथ आप परिवार की जिम्मेदारियों के चलते मानसिक तनाव भी महसूस करेंगे। आपको अपने दैनिक दिनचर्या में परिवर्तन करना स्वास्थ्य के हिसाब से बहुत अच्छा रहेगा। सुबह जल्दी उठें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार में इस महीने आपका दबदबा बना रहेगा। परिवार और रिश्तेदारों में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में शादी समारोह आदि का आयोजन होगा। व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कोई नया कार्य आप शुरू कर सकते हैं। आप नए पार्टनर के साथ सतर्कता बरतें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपके लिए मकान, वाहन में निवेश के लिए समय ठीक है। इस महीने आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। काम के नए अवसर तलाशें। खर्चों पर लगाम लगाएं, व्यर्थ के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकती है। वाहन आदि चलाने में सतर्कता बरतें। इस महीने किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जाने का योग बन सकता है। किसी परिचित के व्यवहार के कारण आपका मन खिन्न हो सकता है।

मिथुन मासिक राशिफल (Gemini Monthly Horoscope June 2023)

यह महीना आपके लिए सामान्यतः अच्छा निकलेगा। पिछले कुछ समय से यदि आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान चल रहे हैं तो इस महीने आपके स्वास्थ्य में काफी हद तक सुधार होगा। स्वास्थ्य को लेकर आप लापरवाही न करें विशेष रूप से खान-पान का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में आपको इस महीने अच्छे पाटनारों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में आप कोई नया प्रोजेक्ट भी शुरू कर सकते हैं। परंतु मन में चल रही कार्य योजना को हर किसी से न कहें नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। नौकरी वर्ग वालों का अपने अधिकारी वर्ग से अच्छे संबंध बनेंगे। आपके कार्य की प्रसंशा होगी। आपको पदोन्नति भी मिल सकती है।

छात्रों के लिए परिक्षा में सफलता के योग बनेंगे। परिवार में आपका रुतबा कायम रहेगा। परिवार में मान-सम्मान भी बड़ेगा। थोड़ी बहुत पारिवारिक जीवन में तनाव या वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, पर आप उससे निपटने में सक्षम रहेंगे। इस महीने आपका मन नई ऊर्जा से भरा रहेगा। काम के नए अवसर बनेंगे। प्रशासनिक क्षेत्र में रूका हुआ कार्य भी बन सकता है। न्यायालय पक्ष में आपको विरोधी वर्ग से नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस महीने आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लेकिन व्यर्थ के खर्चो में इजाफा होगा।

कर्क मासिक राशिफल (Cancer Monthly Horoscope June 2023)

यह महीना कर्क राशि वालों के लिए कठिन परिश्रम वाला रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना सामान्यतः ठीक ही रहेगा, पर काम के बोझ के चलते मानसिक तनाव चिड़चिड़ापन रहेगा। यदि काम की अधिकता के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ भी सकता है। परिवार में माता पिता पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। अतः परिवार में खान-पान की वस्तु पर ध्यान दें। चतुर्थ भाव स्थित केतु-मंगल आपको कठिन परिश्रम व्यापार क्षेत्र में करना होगा, तभी आपको लाभ होगा। इस महीने व्यापार क्षेत्र में आपको परिवर्तन करना होगा, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है ,विरोधी वर्ग कार्य क्षेत्र में अवरोध उत्पन्न करेगा। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और कार्य क्षेत्र में मानसिक तनाव से मुक्त होकर काम करें, सफलता प्राप्त होगी।

कार्य क्षेत्र में अपने साथियों से संबंध मधुर रखें। कोई बड़ा लेन-देन बिना सोचे न करें। पारिवारिक दृष्टि से यह महीना ठीक रहेगा। आपके परिवार मे मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी परिचित के शादी विवाह के योग बन सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति के कारण विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। विवाद से दूर रहें। आर्थिक दृष्टि से यह महीना उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी बड़े काम में धन खर्च से स्थिति बिगड़ सकती है।

सिंह मासिक राशिफल (Leo Monthly Horoscope June 2023)

यह महीना सिंह राशि वालो के लिए अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर आप सुखद महसूस करेंगे। पिछले महीने की अपेक्षा आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, आप तरोताजा महसूस करेंगे। खुद को महीने के अंत में आप थोड़ा मानसिक तनाव चिड़चिड़ाहटपन अपने स्वभाव में महसूस करेंगे। बाकी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप अपने जीवनशैली में भी इस महीने परिवर्तन कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपका समय उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, परंतु कार्य क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। कोई नया काम पाटनरशीप के माध्यम से आप शुरू कर सकते हैं। इस महीने आपका अपने सहयोगी पाटनारों से वाद-विवाद हो सकता है, अच्छा होगा आप कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहे तो कुछ चीजों को इग्नोर करें। साझेदारी के रूप में बड़ा काम करने से पहले परिवार में कार्य की चर्चा अवश्य करें।

नौकरी वर्ग वालों का अपने अधिकारी वर्ग से मतभेद बड़ सकता है। आपका सम्मान कम हो सकता है, वाणी पर संयम रखें। छात्रों के लिए कठिन परिश्रम की जरूरत है। पारिवारिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में आपका कद बढ़ेगा। पुराने विवाद खत्म होंगे। परिवार संगठित होगा। आर्थिक दृष्टि से यह महीना अच्छा रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आय के नए स्तोत्र बनेंगे। पुरानी प्रोपटी बेचने से धन-लाभ होगा। इस महीने आप कोई नया वाहन, जमीन आदि का सौदा कर सकते हैं।

कन्या मासिक राशिफल (Virgo Monthly Horoscope June 2023)

यह महीना कन्या राशि वालों के लिए चुनौती वाला रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपको कुछ छोटी-मोटी बिमारियां हो सकती हैं। हाथ या पैर में दर्द, बदन दर्द, बुखार आदि हो सकता है। काम के चलते आपको बाहर आना-जाना पड़ सकता है, जिस कारण से बाहर का पानी या भोजन बदलने से स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। अत: अपने शरीर का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में इस महीने आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आप व्यापार में घबराकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। अचानक कार्य क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन आपको ड़िस्टर्ब कर सकता है, इस मौके का फायदा आपके विरोधी उठा सकते है, इस कारण कोई भी निर्णय अचानक न लें। अपने मित्रों और परिवार के लोगों से सलाह करके ही कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव करें।

इस महीने व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में आपको सामान्य ही लाभ प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में सहयोगीयों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी करने वालो का अपने अधिकारी वर्ग से किसी बात को लेकर मन मुटाव हो सकता है। परिस्थितियां बदल सकती हैं। आपको अपने पद से हटाया भी जा सकता है या जो जिम्मेदारी आपको दी गई है, उसमे बदलाव हो सकता है। छात्रों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। परिक्षा में मन चाही सफलता नहीं मिलती दिखेगी। पारिवारिक विवाद के चलते आपका कोई बड़ा काम बिगड़ सकता है। पैतृक संपत्ति से आप वंचित हो सकते हैं। भाई-भातिजों से कहा सुनी हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से यह महीना सामान्यतः ठीक रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। लाभ प्राप्त होगा।

तुला मासिक राशिफल (Libra Monthly Horoscope June 2023)

यह महीना तुला राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका स्वास्थ इस महीने बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य के चलते यह महीना आपके लिए दिक्कतें पैदा कर सकता है। लम्बी यात्रा, काम की अधिकता और पारिवारिक मतभेद के कारण आप शरीरिक और मानसिक रूप से बिमार हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। व्यापार-व्यवसाय में आपको कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस महीने कार्य क्षेत्र में साझेदारी करने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई नया काम इस महीने शुरू न करें नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। किसी व्यक्ति को कोई बड़ी धन राशि कार्य क्षेत्र में उधार न दें नहीं तो आपको पचताना पड़ सकता है। इस महीने कार्य क्षेत्र में बदलाव न करें यह ठीक रहेगा। पारिवारिक दृष्टि से यह महीना आपको कलह का सामना करना पड़ सकता है। पत्नी या बच्चों से विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार के साथ कहीं बाहर जाना होगा। घर परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं।

वृश्चिक मासिक राशिफल (Scorpio Monthly Horoscope June 2023)

यह महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप स्वास्थ्य को लेकर परेशानी महसूस करेंगे आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर कर आ सकता है। आप पेट दर्द, गैस प्रॉब्लम से भी परेशान रह सकते हैं। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंता आपको इस महीने घेरे रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। परिवार में पत्नी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में यह समय सामान्य स्थिति वाला ही रहेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। पार्टनरशिप में इस महीने आपको नुकसान की संभावना है। किसी परिचित व्यक्ति के प्रभाव से आप कोई बड़ी डील व्यापार में कर सकते हैं।

इस महीने मानसिक तौर से परेशान रहने के कारण आप व्यापार-व्यवसाय में कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे। पारिवारिक दृष्टि से यह महीना आपका सामान्य रहेगा। परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। परिवार में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पत्नी का परिवार में किसी से वाद-विवाद हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए ठीक है। आय के स्तोत्र बनेंगे। कहीं से धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, परंतु खर्चों में बड़ोत्तरी होगी।

धनु मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Horoscope June 2023)

यह महीना धनु राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य के हिसाब से यह महीना आपका अच्छा निकलेगा। आपको स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा। शरीर तंदुरुस्त रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस महीने आप अपने अंदर एक नवीन ऊर्जा महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यापार के क्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से मिलने के लिए आपको किसी लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जिससे आपको कार्यक्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा। आप नई पार्टनरशिप शुरू कर सकते हैं। किसी बड़े प्रोजेक्ट में बड़ा निवेश आप कर सकते हैं। यह महीना आपको आर्थिक दृष्टि से लाभ देने वाला होगा। पारिवारिक दृष्टि से यह महीना अच्छा रहने वाला है। घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। परिवार में किसी सदस्य की शादी हो सकती है। परिवार में आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी, साथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर मासिक राशिफल (Capricorn Monthly Horoscope June 2023)

यह महीना मकर राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। महीने की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप तंदुरुस्त और तरोताजा रहेंगे। आपका मन शांत रहेगा स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना लगभग सामान्य ही रहने वाला है। आप इस महीने अपने-आपको स्वस्थ महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपको सफलता पाने के लिए इस महीने अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता होगी। इस महीने आप अपनी मेहनत से ही सफलता अर्जित कर पाएंगे।

इस महीने व्यापार-व्यवसाय में बड़ी ड़ील या बड़ा लेन-देन सोच विचार कर करें। किसी पर पूर्ण विश्वास न करें और अपने पार्टनर से सतर्क रहें। पारिवारिक दृष्टि से यह महीना समस्याओं वाला रहेगा। आपके किसी परिचित व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ जाने से मन अशांत रहेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर बड़ा वाद-विवाद हो सकता है। परिवार में सदस्यों के स्वभाव के कारण आपका मन खिन्न हो सकता है।

कुंभ मासिक राशिफल (Aquarius Monthly Horoscope June 2023)

यह महीना कुंभ राशि वालों के लिए संघर्ष पूर्ण होगा। स्वास्थ्य के हिसाब से आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। काम की अधिकता और पारिवारिक कलह के कारण आप मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन के शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में इस महीने आपको विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग आपके व्यापार को नष्ट करने की पूरी कोशिश करेंगे। इस महीने पाटनरशीप में सावधानी बरतें।

व्यापार में नया काम शुरू न करें। इस महीने आप पारिवारिक वाद-विवाद में फंस सकते हैं। आपके प्रति परिवार के लोगों का व्यवहार बदल सकता है। पारिवारिक मान-सम्मान में गिरावट आएगी। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से यह महीना उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपके खर्चे बढ़ेंगे जिस कारण आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। इस महीने लम्बी यात्रा आदि से बचें, दुर्घटना आदि का योग है। वाहन आदि संभालकर चलाएं।

मीन मासिक राशिफल (Pisces Monthly Horoscope June 2023)

यह महीना मीन राशि वालों के लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य के चलते आपके स्वभाव में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। महीने के उत्तरार्ध में आपको अपने स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। व्यापार-व्यवसाय में या कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करना अभी आपको नुकसान पहुंचा सकता है। कार्यक्षेत्र परिवर्तन अभी आपके लिए अच्छा नहीं होगा। काम के सिलसिले में अभी नई पार्टनरशिप या बड़ा निवेश न करें।

नौकरी वर्ग वालों के लिए इस महीने आपका अपने अधिकारी वर्ग से तालमेल बिगड़ सकता है, जिस कारण आपकी पदोन्नति रुक सकती है या आपका स्थानांतरण हो सकता है। पारिवारिक दृष्टि से यह महीना आपके परिवार में माहौल सामान्य रहेगा। परिवार में बच्चों को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बन सकते हैं। किसी कारण विशेष के चलते परिवार के लोगों को सामाजिक तौर पर अपमानित होना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से यह महीना ठीक-ठाक ही रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, मित्रों का सहयोग मिलेगा।

ड़िसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.