Black Moon 2024: 31 दिसंबर को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, नोट करें ब्लैक मून देखने का सही समय
वैदिक पंचांग के अनुसार 30 दिसंबर को पौष अमावस्या है। सोमवार के दिन अमावस्या पड़ने के चलते यह सोमवती अमावस्या कहलाती है। इस शुभ अवसर पर पितरों का तर्पण और पिंडदान किया जाता है। साथ ही सोमवती अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने के बाद देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है। पौष अमावस्या के शुभ अवसर पर आसमान में ब्लैक मून (Black Moon 2024 Date) दिखाई देगा।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है। साथ ही पितरों का तर्पण एवं पिंडदान किया जाता है। धार्मिक मत है कि अमावस्या तिथि पर स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप एवं दान-पुण्य करने से व्यक्ति को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी पौष अमावस्या खास रहने वाला है। इस शुभ अवसर पर आसमान में अद्भुत नजारा (Black Moon Skywatch) दिखने वाला है। अगर मौसम साफ रहा तो बिना किसी उपकरण की मदद से ब्लैक मून को देख सकते हैं। वहीं, कोहरा रहने पर ब्लैक मून दिखाई नहीं देगा। आइए, ब्लैक मून के बारे में सबकुछ जानते हैं-
यह भी पढ़ें: New Year 2025: अगले साल इन 3 चीजों से बनाएं दूरी, खुशियों से भर जाएगा जीवन
कब दिखाई देता है ब्लैक मून? (Black Moon 2024 Date and Time)
एक्सपर्ट्स की मानें तो आमतौर पर कई महीने (अंतराल) के बाद ब्लैक मून दिखाई देता है। इसके साथ ही एक महीने में दो बार अमावस्या पड़ने पर ब्लैक मून दिखाई देता है। साल 2024 के दिसंबर महीने में दो बार अमावस्या थी। पंचांग के अनुसार, 1 दिसंबर को मार्गशीर्ष अमावस्या थी। वहीं, 30 दिसंबर को पौष अमावस्या है। अतः दिसंबर महीने की अंतिम अमावस्या पर ब्लैक मून (Black Moon In India) दिखाई देगा। यह भारत समेत विशेष के कई देशों में दिखाई देगा। हालांकि, समय सारिणी में अंतर होगा।
कब दिखेगा ब्लैक मून? (Black Moon Time 2024)
जानकारों की मानें तो पौष अमावस्या यानी भारत में आज रात सुपर मून दिखाई देगा। सुपर मून भारतीय समयानुसार देर रात 03 बजकर 57 मिनट पर दिखेगा। ब्लैक मून देखने का सही समय ब्रह्म मुहूर्त रहेगा। अगला ब्लैक मून 23 अगस्त, 2025 को दिखाई देगा। इसके बाद अगस्त 31, 2027 को ब्लैक मून दिखेगा। वहीं, अन्य कई देशों में 30 दिसंबर को ही ब्लैक मून दिखाई देगा। इस समय चांद काला दिखाई देगा।
यह भी पढ़ें: New Year 2025: नियमित अभ्यास करने से ही पूर्ण होंगे नए साल के संकल्प
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।