Bhai Dooj 2026: भाई को श्राप देने से लेकर बजरी खिलाने तक, क्यों खास है गोधन कुटाई की यह परंपरा?
भाई दूज पर बिहार, झारखंड और यूपी में गोधन कुटाई की अनोखी परंपरा निभाई जाती है, जिसमें बहनें प्रतीकात्मक रूप ...और पढ़ें
-1794378136229_m.webp)
गोधन कुटाई की परंपरा का क्या है रहस्य? (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
बहनें गोबर से यमराज आदि की आकृतियां बनाती हैं।
पूजा से पहले भाई को प्रतीकात्मक श्राप देती हैं।
यह परंपरा भाइयों की लंबी उम्र और सुरक्षा सुनिश्चित करती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज (Bhai Dooj 2026) का पर्व मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई का तिलक करती हैं और भाई अपनी बहन को उपहार व रक्षा का वचन देता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 11 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। आमतौर पर हम त्योहारों पर अपनों को लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की दुआएं देते हैं, लेकिन बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में एक हैरान करने वाली परंपरा निभाई जाती है।
यहां बहनें गोबर से आकृतियां बनाकर गोधन कूटती हैं और पूजा से पहले प्रतीकात्मक रूप से अपने भाई को श्राप देती हैं, ताकि उन्हें मृत्यु का भय न रहे। यह जानकर आपको हैरानी हो रही होगी कि आखिर यह परंपरा क्यों निभाई जाती है और इसका क्या धार्मिक महत्व है? आइए इस लेख में आपको बताते हैं इस अनोखे रिवाज के बारे में।
भाई को देती हैं श्राप
भाई दूज के अवसर पर गाय के गोबर से यमराज, यमदूत, सांप, बिच्छू और अन्य जीवों की आकृतियां बनाई जाती हैं, जिन्हें गोधन कहा जाता है। पूजा शुरू होने से पहले बहनें अपने भाई को बुरा-भला कहती हैं और उन्हें श्राप देती हैं। यह बात सुनकर भले ही अजीब लगे, लेकिन यह इस पर्व की एक गहरी लोकपरंपरा है।
इसके बाद बहनें रुई की पांच फेरों वाली माला चढ़ाती हैं और भाई की आरती उतारती हैं। भाई को श्राप देने के बाद बहनें पश्चाताप करती हैं और अपनी जीभ पर रेंगनी का कांटा चुभाती हैं। लोक मान्यता के अनुसार, भाई दूज के दिन बहनों द्वारा दिया गया यह प्रतीकात्मक श्राप भाइयों के जीवन में सुरक्षा कवच और आशीर्वाद साबित होता है।
गोधन कुटाई और शाप-मुक्ति
इसके बाद बहनें मूसल की मदद से गोबर की उन आकृतियों को कूटती हैं। इस दौरान वे भाई को दिए गए श्राप को वापस लेती हैं। इस परंपरा के अंत में बहनें अपने भाई को बजरी या मिठाई खिलाती हैं। इसके बाद शुभ मुहूर्त में भाई का तिलक कर आरती उतारी जाती है।
गोधन कुटाई का महत्व
भाई दूज पर गोधन कुटाई के जरिए बहनें भाइयों की लंबी उम्र, संकटों से रक्षा और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इसमें यमराज के प्रकोप और नकारात्मकता को दूर करने के लिए मूसल से यह पारंपरिक रस्म निभाई जाती है।
यह भी पढ़ें- Bhai Dooj 2026: यमराज और यमुना के मिलन की वो अद्भुत कथा, जो हर भाई-बहन को जरूर जाननी चाहिए
यह भी पढ़ें- Bhai Dooj 2026: भाई की लंबी उम्र से लेकर आर्थिक तंगी से मुक्ति; भाई दूज पर नोट करें तिलक का सही समय और उपाय
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।