Bhai Dooj 2026: क्या आपको पता है भाई दूज का ये गहरा रहस्य? पढ़ें यमराज और यमुना के मिलन की अनसुनी कहानी
भाई दूज, जिसे यम द्वितीया भी कहते हैं, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाया जाता है। ...और पढ़ें

भाई दूज पर जरूर करें इस कथा का पाठ (Picture Credits- AI Images)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में भाई दूज (Bhai Dooj 2026) का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर पड़ता है, क्योंकि यह दिन यमराज और उनकी बहन यमुना के मिलन और यमराज द्वारा दिए गए वरदान का दिन है, इसलिए इस पर्व को 'यम द्वितीया' के नाम से जाना जाता है।
इस दिन यमुना नदी में स्नान करने का भी विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पूजा के दौरान भाई दूज की कथा का पाठ जरूर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि कथा का पाठ करने से शुभ परिणाम मिलते हैं। ऐसे में आइए पढ़ते हैं भाई दूज की कथा।
भाई दूज कथा (Bhai Dooj Katha)
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यमराज और यमुना सूर्यदेव की संतान हैं। यमुना अपने भाई यमराज से बहुत स्नेह करती थीं और अक्सर उनसे अपने घर आकर भोजन करने का आग्रह करती थीं। लेकिन यमराज अपने कार्यों में व्यस्त रहने के कारण हर बार टाल देते थे।
एक बार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यमराज अचानक अपनी बहन यमुना के घर पहुंच गए। अपने भाई को दरवाजे पर देखकर यमुना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यमुना ने यमराज का अत्यंत आदर-सत्कार किया, उन्हें सम्मानपूर्वक बिठाया, उनके माथे पर तिलक लगाया और अपने हाथों से स्वादिष्ट भोजन बनाकर खिलाया।
यमराज का वरदान
बहन के इस प्रेम और आतिथ्य से यमराज इतने प्रसन्न हुए कि उन्होंने यमुना से कोई भी मनचाहा वरदान मांगने को कहा। तब यमुना ने कहा, "हे भ्राता! आप हर वर्ष इसी दिन मेरे घर आया करें। साथ ही, जो भी बहन आज के दिन अपने भाई का आदर-सत्कार करके उसके माथे पर तिलक करेगी, उस भाई को आपका (यमराज का) या अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा।"यमराज ने प्रसन्न होकर "तथास्तु" कहा और बहन यमुना को आशीर्वाद दिया।
यह भी पढ़ें- भाई दूज पर तिलक के लिए मिलेगा 2 घंटे से अधिक का समय, मुहूर्त चूका तो रह जाएंगे पछताते; पढ़ें सही समय
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।