विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bhai Dooj 2026: भाई की लंबी उम्र से लेकर आर्थिक तंगी से मुक्ति; भाई दूज पर नोट करें तिलक का सही समय और उपाय

Published: Wed, 11 Nov 2026 09:46 AM (IST)

भाई दूज 2026 का त्योहार 11 नवंबर को मनाया जा रहा है, जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। ...और पढ़ें

भाई की लंबी उम्र के लिए भाई दूज के उपाय

भाई की लंबी उम्र के लिए भाई दूज के उपाय

HighLights

  1. भाई दूज 11 नवंबर 2026 को मनाया जा रहा है।

  2. तिलक का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:10 से 3:20 बजे तक।

  3. रिश्ते मजबूत करने और समृद्धि के लिए कई उपाय।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भाई-बहन के सच्चे और पवित्र रिश्ते का प्रतीक भाई दूज का त्योहार हर साल की तरह इस साल भी कार्ति माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि यानी आज 11 नवंबर 2026 को मनाया जा रहा है। इस खास पर्व के मौके पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाने के साथ उनकी लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशहाल जीवन की मंगल कामना करती हैं।

वहीं, भाई भी बहनों की रक्षा और उन्हें हमेशा खुश रखने का वादा देते हैं। भाईदूज को देशभर में भैया दूज, भाऊ बीज, यम द्वितीया और भ्रातृ द्वितीया जैसे कई नामों से मनाया जाता है। इस भाईदूज पर सभी भाई-बहनों को खास उपाय जरूर करना चाहिए, जो कि उनके रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगा।

भाई दूज 2026 तिलक शुभ मुहूर्त (Bhai Dooj 2026 Tilak Shubh Muhurat)

हिंदू पंचांग के मुताबिक, कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 10 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से शुरू हुई थी, जिसका समापन आज यानी 11 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर होना है।

ऐसे में बहनों को भाई दूज पर अपने भाइयों को तिलक लगाने के लिए शुभ समय दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से लेकर 3 बजकर 20 मिनट तक है। इस दौरान बहनें अपने भाइयों को तिलक कर सकती हैं। इसके बाद उनकी आरती उतारकर मुंह मीठा कर सकती हैं।

भाई दूज पर बहनें अपने भाई को तिलक लगाते समय इस एक प्रार्थना को जरूर करना चाहिए।

'गंगा पूजां यमुना को
यामी पूजूं यमराज को
सुभद्र पूजूं कृष्ण को
गंगा यमुने नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़ें।'

भाई दूज 2026 उपाय (Bhai Dooj 2026 Upay)

भाई दूज के दिन बहनें सुबह नहाने के बाद इष्ट देव की पूजा करें। भगवान विष्णु और गणेश जी की भी पूजा करें। इसके बाद भाई की हथेली पर सिंदूर और चावल रखें और पान के पांच पत्ते और सुपारी रखें। धातु के रूप में चांदी का सिक्का रखें और फिर भाई के माथे पर तिलक करें। भाई की दीर्घायु के लिए भगवान विष्णु से खास प्रार्थना करें और भोग में मिठाई खिलाएं।

अगर भाई के जीवन में आर्थिक तंगी की स्थिति चल रही है, तो आज भाई दूज के मौके पर बहनें 5 गोमती चक्र पर 'केसर या चंदन' से 'श्रीं हीं श्रीं' लिखें। और इस गोमती चक्र को भाई की तिजोरी में रख दें।

भाई की लंबी उम्र के लिए इस दिन बहनों को यमराज के नाम का दीपक जलाकर मुख्य द्वार पर रखना चाहिए। ऐसा करने से भाई की आयु लंबी होने का आशीर्वाद मिलता है और जीवन की समस्त बाधाएं दूर होती हैं।

भाई दूज के मौके पर तुलसी माता के सामने दीपक जलाने और श्रद्धा पूर्वक प्रार्थना करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। भाई-बहन के बीच प्यार, विश्वास और अच्छे संबंध स्थापित होते हैं।

भाई दूज पर उपाय के तौर जरूरतमंदों को दान करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन अन्न, वस्त्र या धन का दान देने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। ऐसा करने से भाई के जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का वास होता है। इसके अलावा भाई दूज पर गाय माता को हरा चारा और गुड़ खिलाना भी शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें- भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा का अनोखा कनेक्शन, बहन यमुना से लेकर कलम-दवात तक का धार्मिक रहस्य

यह भी पढ़ें- Bhai Dooj 2026: क्या आपको पता है भाई दूज का ये गहरा रहस्य? पढ़ें यमराज और यमुना के मिलन की अनसुनी कहानी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।