विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अपनों को खोने का डर सताता है? गीता का यह एक उदाहरण आपके मन का सारा बोझ हल्का कर देगा

Published: Fri, 27 Nov 2026 07:00 AM (IST)

कुरुक्षेत्र युद्ध से पहले भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को आत्मा की अमरता का ज्ञान दिया, समझाया कि आत्मा केवल शरीर बदलती है, मरती नहीं। उन्होंने बताया कि मृत्यु पर शोक करना व्यर्थ है, क्योंकि आत्मा शाश्वत है और व्यक्ति को दुख-सुख में स्थिर रहना चाहिए।

भगवद गीता में आत्मा के बारे में शिक्षाएं (Picture Credits- AI Images)

भगवद गीता में आत्मा के बारे में शिक्षाएं (Picture Credits- AI Images)

HighLights

  1. आत्मा अमर है, केवल शरीर बदलती है, मरती नहीं।

  2. भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को शोक न करने की सलाह दी।

  3. पुराने वस्त्र बदलने जैसे आत्मा शरीर बदलती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कुरुक्षेत्र युद्ध से पूर्व तीसरे पांडव अर्जुन मानसिक रूप से काफी व्याकुल हो चुके थे। ऐसा इसलिए क्योंकि रणभूमि में उनके दुश्मन कोई और नहीं बल्कि उन्हीं के अपने भाई और प्रियजन थे, जिनके खिलाफ उनको धनुष उठाना था। उनका मन काफी दुविधा में था। उस समय जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें रास्ता दिखाने का काम किया।

उनका मानना था कि, आत्मा शाश्वत और अविनाशी है। यह न तो जन्म लेती है और न ही मारती है। आत्मा सिर्फ एक शरीर से दूसरे शरीर में प्रवेश कर जाती है। भगवद्गीता में श्रीकृष्ण सलाह देते हैं कि मौत पर शोक करना सही नहीं है। व्यक्ति को अपने दुख और सुख दोनों में स्थिर रहना चाहिए। इस प्रसंग में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन से पूछते हैं कि, आत्मा जो एक शरीर से अपना संबंध तोड़कर दूसरे शरीर में प्रवेश करती है, काफी कष्ट भोगती है, तो उसके लिए शोक करना अनुचित क्यों है?

अपनों के मरने पर शोक करना सही या गलत

जिस तरह कोई व्यक्ति पुराने कपड़े छोड़कर नए कपड़े धारण करता है, तो उसे सुख मिलता है, लेकिन जब आत्मा पुराने शरीर को छोड़कर नए शरीर में प्रवेश करती है, तो उसे दुख होता है। ऐसा क्यों? भगवान श्रीकृष्ण की व्याख्या के मुताबिक, यहां जीवन के अंत का नाम क्षय अवस्था है। उस अवस्था में आत्मा शरीर को छोड़ देती है।

श्रीमद् भगवद्गीता में कहा गया है कि, एक माता अपने बच्चे के पुराने गंदे कपड़े बदलती है, तब बच्चा रोने-धोने लगता है, लेकिन माता उसकी विनती नहीं सुनती। वह बच्चे की भलाई के लिए कपड़े बदल देती है। इसी तरह भगवान भी रोने को स्वीकार न करके जीव की भलाई के लिए उसका शरीर बदल देते हैं। इस तरह हर शरीर का एक निश्चित जीवनकाल होता है। जीवन के उस अंत को क्षय अवस्था कहते हैं। तब परिवर्तन का समय आ जाता है।

इसलिए भगवान श्रीकृष्ण अपने प्रिय मित्र अर्जुन से कहते हैं कि, जिस तरह हमारा शरीर कपड़ों की तरह नश्वर हो जाता है, आत्मा कभी भी नष्ट नहीं होती है। इसलिए अर्जुन तुम्हारा शोक व्यर्थ है। सच्चा ज्ञानी व्यक्ति किसी के लिए शोक नहीं करता।

यह भी पढ़ें- श्रीमद्भगवद्गीता का वो श्लोक जो सिखाता है अपनों और गैरों में फर्क करना, जानिए इसका गहरा अर्थ और संदेश

यह भी पढ़ें- Gita Gyan: कठिन चुनौती में भी नहीं डिगेगा हौसला, जीवन में उतार लें श्रीमद्भगवद्गीता के ये 2 श्लोक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।