विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जब अपनों को खोने का डर सताए, तो शाहरुख की फिल्म के इस गाने में छिपा श्रीकृष्ण का यह संदेश जरूर सुनें

Published: Fri, 20 Nov 2026 08:00 AM (GMT+05:30)

श्रीमद्भगवद्गीता का एक प्रसिद्ध श्लोक, जो फिल्म 'रा.वन' के गाने 'भरे नैना' में है, आत्मा की अमरता बताता है। यह श्लोक भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दिया था, जो मनुष्य को मृत्यु के भय से ऊपर उठकर कर्म पर ध्यान केंद्रित करने की प्रेरणा देता है।

'रा.वन' फिल्म के 'भरे नैना' गीत में भगवद गीता का श्लोक

'रा.वन' फिल्म के 'भरे नैना' गीत में भगवद गीता का श्लोक

HighLights

  1. 'रा.वन' के 'भरे नैना' गाने में गीता का श्लोक।

  2. भगवान श्रीकृष्ण ने आत्मा की अमरता का उपदेश दिया।

  3. यह श्लोक मृत्यु के भय से मुक्ति दिलाता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म का अत्यंत पूजनीय और आध्यात्मिक ग्रंथ 'श्रीमद्भगवद्गीता' जिसे जीवन का सार बताने वाला ग्रंथ माना जाता है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण ने मनुष्य को जीवन, मृत्यु, कर्म, मोक्ष और आत्मा से जुड़े कई विषयों पर सच्चा ज्ञान दिया है। भगवद्गीता में बताया गया है कि, मनुष्य का शरीर नश्वर लेकिन आत्मा को कभी नष्ट नहीं किया जा सकता है।

इसी बात को समझाने वाला भगवद्गीता का एक प्रसिद्ध श्लोक बॉलीवुड की फिल्म 'रा.वन' के गाने 'भरे नैना' में सुनने को मिलता है। आइए जानते हैं इस श्लोक का असल मायने में क्या मतलब है?

गाने में गीता के इस श्लोक का हुआ इस्तेमाल

शाहरूख खान की फिल्म रा.वन का गाना 'भरे नैना' में एक लाइन आती है, जो श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 2 के श्लोक 23 की पंक्तियां हैं। यह श्लोक भगवान श्रीकृष्ण की उस शिक्षा को बताता है जिसमें उन्होंने आत्मा को अमर और अविनाशी बताया है।

श्लोक इस प्रकार है-

नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावकः।
न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुतः॥

श्लोक का अर्थ- भगवान श्रीकृष्ण ने इस श्लोक के माध्यम से अर्जुन को बताया था कि, आत्मा को शस्त्र से नहीं काटा जा सकता है और न ही आग उसे जला सकती है। जल उसे गीला नहं कर सकता और वायु उसे कभी भी सुखा नहीं सकती है। आत्मा पर किसी भी तरह की चीजों का असर नहीं पड़ता है। वह शाश्वत और अविनाशी है।

श्रीकृष्ण ने समझाया आत्मा और शरीर का अंतर

भगवद्गीता के इस श्लोक का संबंध खास प्रसंग है। महाभारत के युद्ध में जब अर्जुन अपने ही परिजनों के लोगों और गुरुजनों को सामने देखकर विचलित हो जाता है और युद्ध में शामिल होने से मना कर देता है, तब भगवान श्रीकृष्ण उन्हें उपदेश देते हैं। अर्जुन कुरुक्षेत्र में अपनों के साथ युद्ध करने को लेकर काफी असमंजस था। उन्हें अपने प्रियजनों को खोने का डर सता रहा था।

ऐसे में भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें समझाते हुए कहा कि, मृत्यु सिर्फ शरीर की होती है, आत्मा हमेशा अमर है, जो न तो जन्म लेती है और न ही कभी मरती है। गीता के दूसरे अध्याय में भगवान श्रीकृष्ण आत्मा के इसी स्वरूप को विस्तार से बताते हैं।

मौत के डर पर जीत हासिल करने में मदद करता है ये श्लोक

श्रीमद्भगवद्गीता का यह श्लोक सिर्फ मृत्यु की जानकारी ही नहीं देता है, बल्कि मनुष्य को जीवन का गहरा सच भी सिखाता है। हमें शरीर और आत्मा को एक नहीं समझना चाहिए। मनुष्य के शरीर पर समय-समय पर बदलाव आता है और आखिर में शरीर का अंत ह जाता है लेकिन आत्मा का न तो स्वरूप बदलता है और न ही रूप, रंग और कदकाठी।

यही वजह है कि हिंदू दर्शन में आत्मा की अमरता का विचार इतना खास है। भगवान श्रीकृष्ण की यह शिक्षा मनुष्य को मौत के डर से ऊपर उठकर अपने कर्म पर ध्यान देने की प्रेरणा देती है। भरे नैना गाने में सुनाई देने वाला यह श्लोक गीता के इसी गहरे आध्यात्मिक संदेश को बयां करता है।

यह भी पढ़ें- परमाणु बम बनाने वाले वैज्ञानिक से लेकर महात्मा गांधी तक... आखिर गीता के किन श्लोकों ने बदली थी इनकी सोच?

यह भी पढ़ें- श्रीमद्भगवद्गीता के 2 श्लोकों में छिपा जीवन का गहरा रहस्य, श्रीकृष्ण ने बताया मोह-माया से मुक्ति का मार्ग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।