विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gita Gyan: जब दिमाग काम करना बंद कर दे, तो पढ़ें गीता के ये 2 श्लोक, पल भर में दूर होगा हर भ्रम

Published: Tue, 24 Nov 2026 09:00 AM (IST)

श्रीमद्भगवद्गीता के तीसरे अध्याय के पहले दो श्लोकों में अर्जुन भगवान श्रीकृष्ण से कर्म और ज्ञान के बीच अपनी दुविधा व्यक्त करते हैं। इन श्लोकों से यह सीख मिलती है कि जीवन में भ्रम की स्थिति में स्पष्ट मार्गदर्शन प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक है।

भगवान श्रीकृष्ण ने दिया था अर्जुन को गीता का ज्ञान (Picture Credit: AI Generated)

भगवान श्रीकृष्ण ने दिया था अर्जुन को गीता का ज्ञान (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. अर्जुन ने श्रीकृष्ण से कर्म और ज्ञान पर दुविधा व्यक्त की।

  2. जीवन में भ्रम होने पर गुरु से स्पष्ट मार्गदर्शन लें।

  3. ज्ञान और कर्म के बीच सही संतुलन बनाना सीखें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में श्रीमद्भगवद्गीता को अधिक महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रंथ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि गीता के ज्ञान को जीवन में अपनाने से सफलता प्राप्त होती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। गीता के तृतीय अध्याय के शुरुआती दो श्लोक ऐसे हैं, जिनमें अर्जुन भगवान श्रीकृष्ण के सामने अपनी दुविधा प्रकट करते हैं।

अर्जुन श्रीकृष्ण से कहते हैं कि अगर कर्म से श्रेष्ठ ज्ञान है, तो फिर वे उन्हें इस घोर युद्ध में क्यों लगा रहे हैं। अर्जुन कृष्ण से किसी एक निश्चित कल्याणकारी मार्ग को स्पष्ट करने की प्रार्थना करते हैं। इन श्लोकों से सीख मिलती है कि जीवन में भ्रम होने पर संकोच त्यागकर गुरु से स्पष्ट मार्गदर्शन अवश्य लेना चाहिए। आइए, इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं इन श्लोकों (Bhagavad Gita Shloka) के हिंदी अर्थ और उनसे मिलने वाली सीख के बारे में।

श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 3 (कर्मयोग) का पहला श्लोक

ज्यायसी चेत्कर्मणस्ते मता बुद्धिर्जनार्दन।
तत्किं कर्मणि घोरे मां नियोजयसि केशव॥

हिंदी अर्थ:
इस श्लोक में अर्जुन भगवान श्रीकृष्ण से कहते हैं कि हे जनार्दन! यदि आपके विचार से कर्म की तुलना में ज्ञान अधिक श्रेष्ठ है, तो फिर हे केशव! आप मुझे इस भीषण युद्ध रूपी कर्म में क्यों झोंक रहे हैं?

क्या सीख मिलती है?

श्रीमद्भगवद्गीता के इस श्लोक से सीख मिलती है कि व्यक्ति को मन के भ्रम को दूर करने के लिए स्पष्ट प्रश्न पूछने चाहिए। साथ ही, गीता का यह उपदेश ज्ञान और कर्म के बीच सही संतुलन बनाने तथा कठिन कर्तव्यों से पीछे न हटने की प्रेरणा देता है।

श्रीमद्भगवद्गीता के तीसरे अध्याय (कर्मयोग) का दूसरा श्लोक

व्यामिश्रेणेव वाक्येन बुद्धिं मोहयसीव मे।
तदेकं वद निश्चित्य येन श्रेयोऽहमाप्नुयाम्॥

हिंदी अर्थ:
इस श्लोक में अर्जुन भगवान श्रीकृष्ण से कह रहे हैं कि आप अपने मिले-जुले वचनों के द्वारा मेरी बुद्धि को भ्रमित कर रहे हैं। इसी वजह से किसी एक बात को निश्चित करके कहिए, जिससे मैं परम कल्याण को प्राप्त हो सकूं।

क्या सीख मिलती है?

इस श्लोक से हमें यह सीख मिलती है कि जीवन में दुविधा के दौरान किसी योग्य मार्गदर्शक से सलाह लेनी चाहिए। साथ ही, अनेक विकल्पों में उलझने के बजाय किसी एक सही मार्ग को ही चुनना फलदायी साबित होता है।

यह भी पढ़ें- गीता के इस श्लोक में बताया गया है तरीका, सच-चित-आनंद को समझने वाला ही पाता है श्रीकृष्ण की कृपा

यह भी पढ़ें- परमाणु बम बनाने वाले वैज्ञानिक से लेकर महात्मा गांधी तक... आखिर गीता के किन श्लोकों ने बदली थी इनकी सोच?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।