Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhadrapada Purnima 2025: भाद्रपद पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें दान, मिलेगा शुभ फल और हर दुख होगा दूर

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 05:53 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो भाद्रपद पूर्णिमा (Bhadrapada Purnima 2025) के दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला है। चंद्र ग्रहण के दिन मायावी ग्रह राहु का प्रभाव बढ़ जाता है। इसके लिए ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। ग्रहण के बाद अपनी आर्थिक स्थिति अनुसार अन्न जल और धन का दान करना चाहिए।

    Hero Image
    Bhadrapada Purnima 2025: भाद्रपद पूर्णिमा का धार्मिक महत्व

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रविवार 07 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। साथ ही पूजा, जप-तप और दान-पुण्य किया जाता है। भाद्रपद पूर्णिमा के दिन पितरों का श्राद्ध और तर्पण भी किया जाता है। इसके अगले दिन से पितृ पक्ष की शुरुआत होती है। आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर अमावस्या तिथि तक पितृ पक्ष मनाया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धार्मिक मत है कि भाद्रपद पूर्णिमा के दिन स्नान-ध्यान के बाद लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है। अगर आप भी लक्ष्मी नारायण जी की कृपा पाना चाहते हैं, तो भाद्रपद पूर्णिमा के दिन पूजा के बाद राशि अनुसार इन चीजों का दान करें।

    चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025)

    ज्योतिषियों की मानें तो भाद्रपद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला है। चंद्र ग्रहण रात 09 बजकर 58 मिनट से लेकर देर रात 01 बजकर 26 मिनट तक है। वहीं, सूतक दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से शुरू होगा। इस दौरान शुभ काम न करने की सलाह दी जाती है। साथ ही नकारात्मक जगहों पर जाने से परहेज करना चाहिए।

    राशि अनुसार करें दान (Chandra grahan daan)

    • मेष राशि के जातक भाद्रपद पूर्णिमा पर अनार, रागी और गेहूं का दान करें।
    • वृषभ राशि के जातक भाद्रपद पूर्णिमा के दिन चावल, आटा और नमक का दान करें।
    • मिथुन राशि के जातक भाद्रपद पूर्णिमा के दिन साबुत मूंग और धनिया का दान करें।
    • कर्क राशि के जातक भाद्रपद पूर्णिमा के दिन चावल, शक्कर और नारियल का दान करें।
    • सिंह राशि के जातक भाद्रपद पूर्णिमा के दिन सेब, गुड़ और मूंगफली का दान करें।
    • कन्या राशि के जातक भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लोगों के मध्य हरी सब्जियों का वितरण करें।
    • तुला राशि के जातक पूर्णिमा के दिन जरूरतमंदों के मध्य सफेद रंग के वस्त्र का दान करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लाल रंग के कपड़े और धन का दान करें।
    • धनु राशि के जातक भाद्रपद पूर्णिमा के दिन मकई और बेसन के लड्डू का दान करें।
    • मकर राशि के जातक भाद्रपद पूर्णिमा के दिन साबुत उड़द और सरसों के तेल का दान करें।
    • कुंभ राशि के जातक भाद्रपद पूर्णिमा के दिन काले तिल और नीले रंग के कपड़े का दान करें।
    • मीन राशि के जातक भाद्रपद पूर्णिमा के दिन चने की दाल, बेसन और लड्डू का दान करें।

    यह भी पढ़ें- Chandra Grahan के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान, नहीं पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

    यह भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: इन राशियों की आर्थिक तंगी होगी दूर, मानसिक तनाव से भी मिलेगी निजात

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    comedy show banner
    comedy show banner