विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandra Gochar 2025: इन राशियों की आर्थिक तंगी होगी दूर, मानसिक तनाव से भी मिलेगी निजात

Published: Sun, 31 Aug 2025 06:56 PM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2025 08:32 PM (IST)

ज्योतिषियों की मानें तो 04 सितंबर के दिन चंद्र देव (Chandra Gochar 2025) राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन चंद्र देव ...और पढ़ें

Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?
Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

HighLights

  1. सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है।
  2. इस दिन महादेव और मां पार्वती की पूजा की जाती है।
  3. भगवान शिव की पूजा करने से सुखों में वृद्धि होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव संग मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही सोमवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक पर भगवान शिव की कृपा बरसती है। 

ज्योतिषियों की मानें तो सोमवार 01 सितंबर को मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को जीवन में खुशहाली आएगी। साथ ही मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलेगी। आइए, इन राशियों को होने वाले फायदे के बारे में जानते हैं-

तुला राशि

मन के कारक चंद्र देव की स्थिति बदलने से तुला राशि के जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में बढ़ोतरी आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सफेद चीजों का दान करने से देवों के देव महादेव की कृपा बरसेगी। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। पड़ोसी से रिश्ते मजबूत होंगे। पानी की बर्बादी न करें। माता जी की सेहत का ख्याल रखें। सोमवार और शुक्रवार के दिन पूजा के समय गाय के कच्चे दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। 

मकर राशि

धनु राशि में चंद्र देव के गोचर से मकर राशि के जातकों को जीवन में विशेष बदलाव देखने को मिल सकता है। आय में बढ़ोतरी होगी। कई माध्यम से आप धन कमाने में सफल होंगे। कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी। बड़े भाई से प्यार मिलेगा। वहीं, बहन का साथ मिलेगा। जीवन में कुछ अहम फैसले ले सकते हैं। यात्रा के योग हैं।

परिवार के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं। निवेश के लिए समय उत्तम है। हालांकि, नए काम की शुरुआत न करें। उधार पैसे देने से बचें। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही सफेद चीजों का दान करें। 

यह भी पढ़ें- Lord Shiva: जब मिलने लगे ये संकते, तो समझिए कि बनी हुई है भगवान शिव की कृपा

यह भी पढ़ें- Somvar ke Mantra: सोमवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, रूका हुआ हर काम होगा पूरा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।