Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhadra Vishti karana 2025: जनवरी महीने में इन तिथियों पर भूलकर न करें शुभ काम, हो सकती है परेशानी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 29 Dec 2024 08:08 PM (IST)

    पंडित हर्षित शर्मा जी की मानें तो जनवरी महीने में सुखों के कारक शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस महीने में बुध देव और सूर्य देव भी राशि परिवर्तन करेंगे। सुखों के कारक शुक्र देव मीन राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही बुध देव धनु और मकर राशि में गोचर करेंगे। इस महीने में कई तिथियों पर भद्रा विष्टि करण (Bhadra Vishti karana) का योग है।

    Hero Image
    Bhadra Vishti karana: क्या होता है भद्रा विष्टि करण?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जनवरी का महीना कई राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस महीने में कई शुभ ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इन शुभ ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही जनवरी महीने में मकर संक्रांति तिथि पर खरमास समाप्त होगा। इस दिन से सभी प्रकार के मांगलिक कार्य किए जाएंगे। सूर्य देव 14 जनवरी को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इससे एक दिन पहले पौष पूर्णिमा मनाई जाएगी। इसी दिन लोहड़ी भी है। पंडित हर्षित शर्मा जी की मानें तो खरमास के बाद भी कई तिथियों पर भद्रा का साया है। अतः इन तिथियों पर कोई शुभ कार्य न करें। भद्रा विष्टि करण (Bhadra Vishti Karana) के समय शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। आइए, जनवरी महीने में भद्रा विष्टि करण की तिथियां और समय जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: विनायक चतुर्थी पर रवि योग समेत बन रहे हैं कई संयोग, कारोबार को मिलेगा नया आयाम

    भद्रा विष्टि करण जनवरी 2025

    • 03 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट से रात्रि 11 बजकर 40 मिनट तक विष्टि करण है।
    • 06 जनवरी को विष्टि करण शाम 06 बजकर 20 मिनट से 7 जनवरी को सुबह 05 बजकर 31 मिनट तक है।
    • 09 जनवरी को भद्रा विष्टि करण का योग है। इस दिन भद्रा विष्टि करण रात्रि 11 बजकर 28 मिनट से 10 जनवरी को समय सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक है।
    • 13 जनवरी को भद्रा विष्टि करण सुबह 05 बजकर 01 मिनट से शाम 04 बजकर 32 मिनट तक है।
    • 16 जनवरी को भद्रा विष्टि करण का योग दोपहर 03 बजकर 46 मिनट से 17 जनवरी को समय सुबह 04 बजकर 13 मिनट तक है।
    • 20 जनवरी को भद्रा विष्टि करण का योग सुबह 10 बजकर 05 मिनट से 11 बजकर 23 मिनट तक है।
    • 24 जनवरी को भद्रा विष्टि करण का योग सुबह 06 बजकर 42 मिनट से शाम 07 बजकर 36 मिनट तक है।
    • 27 जनवरी को भद्रा विष्टि करण का योग समय देर रात 08 बजकर 39 मिनट से 28 जनवरी को सुबह 08 बजकर 15 मिनट तक है। इन तिथियों पर भद्रा समय पर शुभ कार्य न करें। 

    यह भी पढ़ें: विनायक चतुर्थी की डेट को लेकर न हो कन्फ्यूज, एक क्लिक में देखें सही तारीख

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    comedy show banner
    comedy show banner