Baby Girls name: अपनी बेटी के लिए चुने ये आध्यात्मिक नाम, साथ ही जानें इनका अर्थ
Baby girls name in Hindi हिंदू धर्म में व्यक्ति के नाम का विशेष महत्व माना गया है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार नाम का चयन करते समय ग्रह नक्षत्रों का अध्ययन किया जाता है और उसी के आधार पर व्यक्ति का नाम रखा जाता है। अपने बच्चे के लिए नाम चुनते समय माता-पिता कई बातों का ध्यान रखते हैं ताकि भविष्य में उन्हें लाभ मिल सके।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lucky Name for Girls: माना जाता है कि अपने बच्चे के लिए कभी भी ऐसा नाम नहीं चुनना चाहिए जिसका कोई अर्थ न हो, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा नाम रखने से आपकी संतान को इससे कोई लाभ प्राप्त नहीं होता है। आज कल बच्चों के लिए आध्यात्मिक नामों का अधिक चयन किया जा रहा है। ऐसे में आप भी अपनी बेटी के लिए ये आध्यात्मिक नाम चुन सकते हैं, जिनका बहुत-ही खास मतलब है।
लड़कियों के लिए आध्यात्मिक नाम
आराध्या - आराध्या एक आध्यात्मिक नाम होने के साथ-साथ एक मॉडर्न नाम भी है। इसका अर्थ है - जो पूजा के योग्य हो।
साव्या - साव्या नाम को भगवान विष्णु से जोड़कर देखा जाता है। भगवान विष्णु को सव्य भी कहा जाता है। इसलिए आप अपनी लाडली के लिए यह आध्यात्मिक नाम चुन सकते हैं।
दित्या - हिंदू धर्म में बेटियों को लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है। इसलिए आप अपनी नवजात बेटी को दित्या नाम भी दे सकते हैं। यह धन की देवी मां लक्ष्मी का ही एक नाम है।
यह भी पढ़ें - Magh Month 2024: माघ माह में क्या करें और क्या न करें? यहां जानें
अद्रिजा - अद्रिजा नाम का अर्थ होता है पहाड़ से जन्मा हुआ। यह नाम माता पार्वती का दूसरा नाम भी है जो शक्ति का प्रतीक हैं।
देवीना - यह भी एक आध्यात्मिक नाम है। देवीना नाम का अर्थ होता है - ईश्वर का आशीर्वाद। ऐसे में आप अपनी बेटी के लिए देवीना नाम रख सकते हैं।
इप्सिता - यह एक आध्यात्मिक नाम होने के साथ-साथ यूनीक नाम भी है। इप्सिता नाम मां लक्ष्मी का है जो धन और सुख-समृद्धि की देवी मानी जाती हैं। ऐसे में यह नाम आपकी बेटी के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें - Haldi ke Upay: हल्दी के इन उपायों से लव लाइफ की समस्या होगी दूर, दांपत्य जीवन होगा सुखमय
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।