शारदीय नवरात्र 2026: विजयादशमी से पहले घर में लगाएं इनमें से एक भी पौधा, बनी रहेगी सुख-समृद्धि और मां दुर्गा की कृपा
शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2026 के दौरान घर में कुछ खास पौधे लगाना शुभ माना जाता है, जो हरियाली और ...और पढ़ें

नवरात्रि में लगाने योग्य शुभ पौधे

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2026) की भव्य शुरुआत हो चुकी है। आज इस पावन पर्व का तीसरा दिन है, जो मां दुर्गा के चंद्रघंटा देवी को समर्पित है। नवरात्र शुरू होने से लेकर विजयादशमी तक हर कोई अपने घर में साफ-सफाई से लेकर पूजा से जुड़ी कई बातों का ध्यान रखता है। लेकिन बहुत कम लोगों ही जानते हैं कि नवरात्र के दौरान घर में कुछ खास तरह के पौधे लाना न केवल हरियाली और ताजगी लाने का काम करता है, बल्कि मां दुर्गा को खुश करने का सबसे आसान मार्ग है।
नवरात्र आते ही लोग अपने घरों को तरह-तरह के सजावटी वस्तुओं से सजाते हैं, जिनमें से अधिकतर चीजें प्लास्टिक से बनी होती है। हिंदू शास्त्रों में कहा गया है कि नवरात्र जैसे प्रमुख उत्सव के दौरान सजावट के लिए ज्यादा से ज्यादा नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।
ऐसा करने से उस स्थान की दिव्यता और पवित्रता कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आप भी इस शारदीय नवरात्र माता रानी को प्रसन्न करने के साथ उनकी कृपा प्राप्त करने के इच्छुक हैं, तो 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार विजयादशमी से पहले अपने घर में इन 10 पौधों में से कोई एक भी पौधा अपने घर में जरूर लगाएं।
शारदीय नवरात्र 2026 में घर जरूर लगाएं ये पौधे
तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी को माता लक्ष्मी का ही प्रतीक माना जाता है। नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के साथ-साथ तुलसी के पेड़ की पूजा करना भी सही माना जाता है। इस दौरान आपको नियमित रूप से रोजाना शाम को मां दुर्गा की आरती के बाद एक दीया तुलसी के पौधे के पास जरूर रखना चाहिए।
हरसिंगार का पौधा
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक हरसिंगार के पौधे में माता रानी का वास माना जाता है। इस शारदीय नवरात्र इस पौधे को अपने घर में लगाना अत्यंत शुभ रहेगा। इसका पौधा सुख-समृद्धि लाने का कार्य करता है। धार्मिक और वास्तु दोनों नजरिए से हर सिंगार का पौधा उपयुक्त है।
मोरपंखी का पौधा
शारदीय नवरात्र के दौरान मोरपंखी का पौधा भी घर में लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस पौधे को 'विद्या का पौधा' भी कहा जाता है। माना जाता है कि, नवरात्रि में मोरपंखी पौधा लगाने से करियर से जुड़े क्षेत्रों में बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
मनी प्लांट
हिंदू धर्म में मनी प्लांट के पौधे को भी अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जो भी लोग नवरात्रि के दौरान घर में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं, उनके घर में कभी भी रुपये पैसे की कमी नहीं होती है।
लाल गुड़हल का पौधा
शारदीय नवरात्र के दौरान घर में लाल गुड़हल का पौधा अपने घर में जरूर लगाना चाहिए, क्योंकि ये फूल मां दुर्गा को अत्यंत प्रिय फूल है। कई हिंदू परंपराओं और मां दुर्गा की पूजा में लाल गुड़हल चढ़ाया जाता है।
यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्र 2026: 9 देवियां, 9 ग्रह और 9 दिन... किस माता के आशीर्वाद से किस ग्रह को मिलेगी मजबूती?
यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्र: सपने में मां दुर्गा ने दिए दर्शन? स्वप्न शास्त्र के अनुसार मिलते हैं ये हैरान करने वाले संकेत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
