शारदीय नवरात्र 2026: अपनी जन्म तारीख के अनुसार जपें मां दुर्गा का खास मंत्र, हर बाधा से मिलेगी राहत
शारदीय नवरात्र 2026 शुरू हो चुके हैं, जिसमें मूलांक के अनुसार मां दुर्गा के विशेष मंत्रों का जाप करने से ...और पढ़ें

मूलांक 1 से 9 के लिए दुर्गा मंत्र
HighLights
शारदीय नवरात्र 2026 में मूलांक अनुसार करें मां दुर्गा का जाप।
मूलांक 1 से 9 तक के लिए विशेष मंत्रों का उल्लेख।
इन मंत्रों के जाप से जीवन में आती है शुभता और सफलता।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का अत्यंत महत्व है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस साल शारदीय नवरात्र की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026, रविवार से हो चुकी है, जिसका समापन 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार के दिन विजयादशमी पर होगा। ऐसे में आज नवरात्र का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है।
अंक ज्योतिष के हिसाब से मां दुर्गा के कुछ खास मंत्रों का जाप मूलांक अनुसार करने से व्यक्ति के जीवन में शुभ और मंगल कामना बनी रहती है। आइए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 के लिए मां दुर्गा से जुड़े खास मंत्रो के बारे में।
मूलांक अनुसार मां दुर्गा से जुड़े प्रभावी मंत्र
मूलांक 1
मूलांक 1 से जुड़े जातकों को शारदीय नवरात्र 2026 के मौके पर 'जटा जूत समआयोजकमर्धेन्दु कृत लक्षणम,लोचनत्रय संयुक्तं पद्मेंदुसद्यशानम्' मंत्र का जाप करना चाहिए।
यह मां दुर्गा का ध्यान मंत्र है, जो मूलांक 1 के जातकों को जीवन में अपने लक्ष्यों को हासिल करने में मददगार साबित हो सकता है।
मूलांक 2
जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को हुआ, उनका मूलांक 2 माना जाता है।
इस अंक से जुड़े लोगों को नवरात्र के मौके पर मां दुर्गा के 'सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणी नमोऽस्तु ते' इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
मूलांक 3
3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 3 माना जाता है। ऐसे में इस अंक से जुड़े लोगों को दुर्गा के पूजा के मौके पर दिए गए मंत्रों का जाप करना चाहिए। यह देवी स्तुति मंत्र है।
'या देवी सर्वभूतेषु कान्तिरूपेण संस्थिता
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता
या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता
या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः'
मूलांक 4
मूलांक 4 के ऐसे जातक जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 माना जाता है।
नवरात्र के मौके पर इस अंक से संबंधित व्यक्ति को मां दुर्गा के इस मंत्र 'शांतिकर्माणि सर्वत्र तथा दुःस्वप्नदर्शने ग्रहपीडासु चोगरासु महात्म्यं शृणुयानम्' का जाप जरूरी करना चाहिए।
मूलांक 5
मूलांक 5 के जातक जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है, उनका संबंधित मूलांक 5 है।
इस अंक के जातकों को मां दुर्गा के इस मंत्र 'रिपव: सांख्यम् यान्ति कल्याणम् चोपपद्यते नन्दते च कुलम् पुंसाम महात्म्यम् मम श्रृणुयानम्' का उच्चारण जरूर करना चाहिए। यह मंत्र आपको शत्रु और विरोधियों पर जीत हासिल कराता है।
मूलांक 6
मूलांक 6 से जुड़े जातकों को नवरात्र 2026 के अवसर पर सर्व बाधा मुक्ति मंत्र का जाप करना चाहिए। सर्वाबाधाविनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वित मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशय।
मूलांक 7
मूलांक 7 के जातकों को मां दुर्गा से जुड़े इन विशेष मंत्रों के जाप से लाभ मिल सकता है। बालग्रहभिभूतानां बलानां शांतिकारकं सङ्घातभेदे च नृणां मैत्रक्रिमुतम्।
यह मंत्र खासतौर पर माता-पिता के लिए बेहद उपयोगी माना गया है। इसके अलावा मूलांक 7 के बच्चों को इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।
मूलांक 8
अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 8 से जुड़े लोगों को शारदीय नवरात्र के मौके पर मां दुर्गा के इस खास मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।
शरणागत दीनार्तपरित्राण परायणे।
सर्वस्यातिहरे देवी नारायण नमोस्तुते
इस मंत्र का जाप करने से मां दुर्गा अति प्रसन्न होती है, जिसके परिणामस्वरूप माता अपने भक्तों की रक्षा करने के साथ उन्हें समस्त बुराइयों और नकारात्मक ऊर्जा से बचाती हैं।
मूलांक 9
मूलांक 9 से जुड़े लोगों को मां दुर्गा का बाधा मुक्ति मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।
सर्वाबाधाविनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वित
मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः
सर्व बधाविनिर्मुक्तो धन धन्य सुतान्वितः
मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयम्
यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्र 2026: बिजी रूटीन में नहीं मिल रहा पूजा का समय? सोने से पहले 11 बार पढ़ें यह 1 श्लोक
यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्र में दुर्गा सप्तशती के पाठ से पहले देवी कवच पढ़ना क्यों जरूरी होता है?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
