विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शारदीय नवरात्र: सपने में मां दुर्गा ने दिए दर्शन? स्वप्न शास्त्र के अनुसार मिलते हैं ये हैरान करने वाले संकेत

Published: Mon, 12 Oct 2026 12:25 PM (IST)

शारदीय नवरात्र के दौरान सपने में मां दुर्गा के दर्शन अत्यंत शुभ और फलदायी माने जाते हैं, जिनके अलग-अलग संकेत ...और पढ़ें

बेहद शुभ होते हैं मां दुर्गा के ये सपने (Picture Credit: AI Generated)

बेहद शुभ होते हैं मां दुर्गा के ये सपने (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र के पावन दिनों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और साधना का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उत्सव के दौरान मां दुर्गा की पूजा करने से भक्त के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और सभी बाधाओं से छुटकारा मिलता है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, शारदीय नवरात्र के दौरान सपने में मां दुर्गा के दर्शन करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। हर सपने से अलग-अलग संकेत मिलते हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि सपने में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों और स्थितियों के दिखने का क्या अर्थ होता है।

1. मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर देखना

अगर आपने शारदीय नवरात्र के दौरान सपने में मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर देखी है, तो इस सपने को बेहद शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है और यह जीवन में खुशियों के आगमन का संकेत है।

2. शेर पर सवार मां दुर्गा के दर्शन

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में शेर पर सवार मां दुर्गा के दर्शन होना बेहद फलदायी साबित होता है। इस सपने से करियर में बड़ी सफलता मिलने के संकेत मिलते हैं। इसका अर्थ है कि आप पर मां दुर्गा की कृपा बनी हुई है।

3. मां दुर्गा को लाल कपड़ों में देखना

सपने में मां दुर्गा को लाल कपड़ों में देखना शुभ माना जाता है। इस सपने से संकेत मिलते हैं कि आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। साथ ही अविवाहित लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है।

4. सपने में मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलना

शारदीय नवरात्र के दौरान अगर सपने में मां दुर्गा आपको आशीर्वाद दे रही हैं, तो इस सपने को अधिक शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आप पर मां दुर्गा की कृपा बनी हुई है और आपके जीवन के सभी दुख-दर्द जल्द दूर होने वाले हैं।

5. मां दुर्गा को क्रोधित रूप में देखना

अगर आपने सपने में मां दुर्गा को क्रोधित रूप में देखा है, तो इस सपने को एक चेतावनी माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में मां दुर्गा के क्रोधित रूप के दर्शन होना यह संकेत देता है कि देवी की पूजा में कोई कमी रह गई है। ऐसे में आपको सुबह स्नान करने के बाद सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए और उनसे क्षमा याचना करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्र 2026: अपनी जन्म तारीख के अनुसार जपें मां दुर्गा का खास मंत्र, हर बाधा से मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्र 2026: मां दुर्गा का आगमन लाएगा सुख-समृद्धि, लेकिन विदाई के वाहन ने बढ़ाई चिंता! जानिए वजह

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।