Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tulsi Puja: जल के अलावा तुलसी में अर्पित करें ये चीजें, घर आएगी खुशहाली

    Updated: Fri, 25 Apr 2025 12:12 PM (IST)

    हिंदू परिवारों में मुख्य रूप से तुलसी की पूजा-अर्चना की जाता है और कुछ विशेष दिनों को छोड़कर रोजाना जल भी अर्पित किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से साधक को भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा की प्राप्ति होती है। जानिए कि तुलसी पूजा के दौरान किन चीजों को अर्पित किया जा सकता है।

    Hero Image
    Tulsi Puja तुलसी में अर्पित क्या चढ़ा सकते हैं?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। तुलसी का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है, साथ ही तुलसी भगवान विष्णु को भी प्रिय मानी गई है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में रोजाना विधिवत रूप से तुलसी जी की सेवा की जाती है वहां सुख-सौभाग्य की कोई कमी नहीं होती। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप तुलसी के पौधे में जल के अलावा और क्या चीजें अर्पित कर सकते हैं, जिससे आपको सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिल सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिलेंगे अच्छे परिणाम

    तुलसी में आप जल के अलावा कच्चा दूध भी अर्पित कर सकते हैं। गुरुवार और शुक्रवार के दिन आपको तुलसी में  कच्चा दूध अर्पित करने से अधिक लाभ मिल सकता है। ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा की प्राप्ति हो सकती है।

    मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

    जल के अलावा आप तुलसी में गन्ने का रस भी अर्पित कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। हर महीने की पंचमी तिथि पर तुलसी में गन्ने का रस अर्पित करना अधिक लाभकारी माना गया है। इससे साधक के सभी कष्ट दूर होते हैं और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: तुलसी के पास भूलकर भी न रखें ये चीजें, नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी

    बना रहेगा खुशहाली का माहौल 

    आप पूजा के दौरान तुलसी माता को कुछ चीजें भी अर्पित कर सकते हैं, जिससे मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। इसके लिए तुलसी को लाल रंग की चुनरी और शृंगार का सामान भी अर्पित कर सकते हैं। इससे लक्ष्मी जी आपको सुख और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

    जल चढ़ाने के नियम

    रोजाना सुबह स्नान के बाद विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करने के बाद तुलसी में जल चढ़ाना चाहिए। जल अर्पित करने के लिए तांबे या पीतल के लोटे का इस्तेमाल करना ज्यादा शुभ माना जाता है। इस बात का भी खासतौर से ख्याल रखें कि रविवार और एकादशी के दिन तुलसी में जल अर्पित नहीं करना चाहिए।  

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips for Plants: घर में कौन-से पौधे रखने से आती है पॉजिटिव एनर्जी, देवी-देवताओं से भी है संबंध

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।