Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips for Plants: घर में कौन-से पौधे रखने से आती है पॉजिटिव एनर्जी, देवी-देवताओं से भी है संबंध

    Updated: Thu, 24 Apr 2025 11:32 AM (IST)

    पेड़-पौधे ने केवल घर की सुंदरता को बढ़ाने का काम करते हैं बल्कि घर में पॉजिटिव एनर्जी के फ्लो को भी बनाए रखते हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे पौधों के बारे में जो लाभकारी होने के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी काफी शुभ माने गए हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार इन पौधों को किस दिशा में लगाना चाहिए।

    Hero Image
    Vastu Tips for Plants (Picture Credit: Freepik)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पेड़-पौधे बताए गए हैं, जिन्हें घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और सुख-समृद्धि आती है। आज हम वास्तु के अनुसार आपको ऐसे ही कुछ पेड़-पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें घर में लगाने से आपको काफी लाभ देखने को मिल सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहां लगाएं तुलसी

    तुलसी का पौधा काफी पवित्र और पूजनीय माना जाता है। वास्तु के अनुसार इस पौधे को हमेशा घर की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे आपको अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं। भूलकर भी तुलसी को घर की दक्षिण दिशा में न लगाएं। ऐसा करना घर में दरिद्रता का कारण बन सकता है। इसी के साथ पॉजिटिव एनर्जी के लिए तुलसी के आसपास हमेशा सफाई रखें।

    शनि देव से संबंधित है ये पौधा

    हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, शमी के पौधे (Shami Plant Ke fayde) का संबंध शनि देव और भगवान शिव से माना जाता है। वास्तु शास्त्र की दृष्टि से भी इस पौधे को काफी शुभ माना गया है। ऐसे में आप इस पौधे को घर की पूर्व दिशा या फिर ईशान कोण अर्थात उत्तर-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: करियर-कारोबार में आ रही है अड़चन, तो ये वास्तु उपाय आएंगे आपके काम

    इस पौधे से मिलेगा लाभ

    क्रासुला का पौधा धन के देवता कुबेर को प्रिय माना गया है। वास्तु शास्त्र में इस पौधे को लगाने की सही दिशा उत्तर दिशा मानी गई है। इसी के साथ आप इस पौधे को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी रख सकते हैं, जिससे तरक्की के योग बनते हैं। इसी के साथ घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना भी वास्तु की दृष्टि से उत्तम माना गया है।

    भगवान विष्णु को समर्पित है ये पौधा

    हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, केले का पौधा भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। गुरुवार के दिन जरूरी रूप से केले के पेड़ की पूजा की जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, केले के पौधे को कभी भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। आप इसे बालकनी या फिर बगीचे में पूर्व या उत्तर दिशा में लगाकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - क्या किचन के स्लैब पर बेल सकते हैं रोटियां, जानिए क्या कहता है वास्तु और साइंस

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।