Ahoi Ashtami 2026: दिल्ली, कानपुर, मेरठ सहित इन शहरों में कब दिखेगा अहोई अष्टमी का तारा? यहां देखें पूरी लिस्ट
इस व्रत में तारों को अर्घ्य देने की विशेष परंपरा है। मान्यता है कि तारों को अर्घ्य देने और अहोई ...और पढ़ें

अहोई अष्टमी पर तारों के दर्शन का समय । (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज अहोई अष्टमी का रखा जाएगा। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को तारों को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। ऐसे में व्रत रखने वाली महिलाओं के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि उनके शहर में तारे कब दिखाई देंगे। आइए जानते हैं दिल्ली, कानपुर, मेरठ, लखनऊ, आगरा और जयपुर सहित अलग-अलग शहरों में अहोई अष्टमी पर तारे दिखने का संभावित समय।
अहोई अष्टमी 2026: शहर के अनुसार तारे दिखने का समय
तारे दिखने का समय हर शहर में अलग-अलग होता है। इसकी वजह अलग-अलग शहरों की भौगोलिक स्थिति और सूर्यास्त का समय है। इसलिए व्रत रखने वाली महिलाओं को अपने शहर के अनुसार ही तारों के दर्शन का समय देखना चाहिए।
- दिल्ली- शाम 6:00 बजे
- गाजियाबाद-शाम 5 बजकर 58 मिनट से 6:00 बजे तक
- मेरठ- शाम 5 बजकर 58 मिनट पर
- कानपुर- शाम 5 बजकर 50 मिनट पर
- लखनऊ- शाम 5 बजकर 47 मिनट पर
- प्रयागराज- शाम 5 बजकर 44 मिनट से 5 बजकर 46 मिनट तक
- वाराणसी- शाम 5 बजकर 41 मिनट पर
- आगरा- शाम 5 बजकर 53 मिनट से लेकर 5 बजकर 56 मिनट तक
- जयपुर- शाम 6 बजकर 8 मिनट पर
- उदयपुर- शाम 6 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 18 मिनट तक
- भोपाल- शाम 6 बजकर 5 मिनट से 6 बजकर 8 मिनट तक
- इंदौर- शाम 6 बजकर 12 मिनट पर
- पटना-शाम 5 बजकर 35 मिनट से 5 बजकर 38 मिनट तक
नोट- ध्यान रखें कि तारा दिखाई देना मौसम पर निर्भर करता है और ऊपर बताए गए समय से थोड़ा समय आगे-पीछे बदल भी सकता है।
तारों को अर्घ्य देने के बाद करें व्रत का पारण
अहोई अष्टमी के दिन महिलाएं सुबह स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लेती हैं। इसके बाद अहोई माता की पूजा की जाती है। पूजा के दौरान माता को रोली, चावल, फूल और मिठाई अर्पित की जाती है। शाम को अहोई माता की कथा सुनने की भी परंपरा है। इस माताएं अपने बच्चे के हाथ से पानी पीकर और अन्न खाकर ही व्रत का पारण करती हैं।
यह भी पढ़ें- अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में आधी रात को क्यों लगाते हैं आस्था की डुबकी, क्या सच में मिलता है संतान सुख का वरदान?
यह भी पढ़ें- संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए अहोई अष्टमी व्रत कल, जानें शुभ मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।