Aaj ka Panchang 13 March 2025: छोटी होली पर बन रहें हैं ये शुभ योग, जानें भद्रा और होलिका दहन का समय
हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर होली का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में आज यानी गुरुवार 13 मार्च 2025 के दिन होलिका दहन (Holika Dahan 2025) किया जाएगा जिसे छोटी होली भी कहा जाता है। पंचांग के मुताबिक इस तिथि पर कई शुभ व अशुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में चलिए पंचांग से जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के मुताबिक आज के दिन यानी गुरुवार 13 मार्च 2025 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो सुबह तक रहने वाली है। इसके बाद पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो जाएगी। ऐसे में आज होलिका दहन किया जाएगा। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग और राहुकाल के विषय में।
आज का पंचांग (Panchang 13 March 2025)
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि समाप्त - सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर
नक्षत्र - फाल्गुनी
वार - गुरुवार
ऋतु - वसंत
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 34 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 31 मिनट पर
चंद्रोदय - दोपहर 05 बजकर 49 मिनट से
चन्द्रास्त - प्रातः काल 06 बजकर 34 मिनट पर
चन्द्र राशि - सिंह
(Picture Credit: Freepik)
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 04 बजकर 56 मिनट से 05 बजकर 45 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 26 मिनट से शाम 06 बजकर 50 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 06 मिनट रात 12 बजकर 54 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक
अमृत काल - रात 11 बजकर 19 मिनट से 14 मार्च देर रात 01 बजकर 04 मिनट तक
यह भी पढ़ें - Holi 2025: रंगों का त्योहार बदलेगा इन राशियों की किस्मत, लक्ष्मी नारायण योग से होगी धनवर्षा
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
अशुभ समय
राहुकाल - दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से दोपहर 02 बजकर 03 मिनट तक
गुलिक काल - सुबह 09 बजकर 35 मिनट से सुबह 11 बजकर 05 मिनट तक
आडल योग - सुबह 06 बजकर 33 मिनट से सुबह 06 बजकर 19 मिनट तक
भद्रा - सुबह 10 बजकर 35 मिनट से रात 11 बजकर 26 मिनट तक
होलिका दहन मुहूर्त - रात 11 बजकर 26 मिनट से देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक
दिशा शूल - दक्षिण
नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल
अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ, मीन
यह भी पढ़ें - Bhutadi Amavasya March 2025: मार्च महीने में कब है भूतड़ी अमावस्या? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।