Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 29 June 2025: रविवार के दिन बन रहे हैं ये योग, पंचांग से जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

    Updated: Sun, 29 Jun 2025 08:48 AM (IST)

    वैदिक पंचांग के अनुसार आज यानी 29 जून से गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri 2025) का चौथा दिन है। इस दिन मां कुष्मांडा की पूजा करने का विधान है। साथ ही पूजा के बाद विशेष चीजों का दान भी करना चाहिए। ऐसे में आइए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं आज के शुभ और अशुभ (Aaj ka Panchang 29 June 2025) मुहूर्त के बारे में।

    Hero Image
    Aaj ka Panchang 29 June 2025: आज का पंचांग

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज यानी 29 जून को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। हर साल से इस तिथि पर गुप्त नवरात्र के दौरान मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां कुष्मांडा की पूजा करने से साधक को सभी दुख और रोग से छुटकारा मिलता है। साथ ही मां कुष्मांडा की कृपा से जीवन में खुशियों का आगमन होता है। रविवार के दिन पर कई योग भी बन रहे हैं। ऐसे में रविवार के दिन सूर्य पूजा करना शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं पंचांग (Aaj ka Panchang 29 June 2025) और शुभ मुहूर्त के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तिथि: शुक्ल चतुर्थी

    मास पूर्णिमांत: आषाढ़

    दिन: रविवार

    संवत्: 2082

    तिथि: चतुर्थी प्रात: 09 बजकर 14 मिनट तक

    योग: वज्र शाम 05 बजकर 59 मिनट तक

    करण: विष्टि प्रातः 09 बजकर 14 मिनट तक

    करण: बव रात्रि 09 बजकर 13 मिनट तक

    यह भी पढ़ें: Surya Dev Puja: रविवार को इस नियम से करें भगवान सूर्य की पूजा, मिलेगा मनचाहा करियर

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 26 मिनट पर

    सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 23 मिनट पर

    चंद्रोदय: रात 09 बजकर 12 मिनट पर

    चन्द्रास्त: रात 10 बजकर 37 मिनट पर

    सूर्य राशि: मिथुन

    चंद्र राशि: कर्क

    पक्ष: शुक्ल

    शुभ समय अवधि

    अभिजीत: प्रात: 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक

    अमृत काल: 30 जून से प्रात: 04 बजकर 52 मिनट से प्रात: 06 बजकर 31 मिनट तक जून

    अशुभ समय अवधि

    गुलिक काल: दोपहर 03 बजकर 54 मिनट से शाम 05 बजकर 38 मिनट तक

    यमगंडा: दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से दोपहर 02 बजकर 09 मिनट तक

    राहु काल: शाम 05 बजकर 38 मिनट से शाम 07 बजकर 23 मिनट तक

    आज का नक्षत्र

    आज चंद्रदेव अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे…

    अश्लेषा नक्षत्र: प्रात: 06 बजकर 34 बजे तक

    सामान्य विशेषताएं: प्रसन्नचित स्वभाव, चालाक, गुप्त स्वभाव, अवसरवादी, बुद्धिमान, तांत्रिक और रहस्यमय विषयों में रुचि, यात्रा प्रिय और कुशल नेतृत्व क्षमता

    नक्षत्र स्वामी: बुध

    राशि स्वामी: चंद्रमा

    देवता: नाग

    प्रतीक: सर्प

    मां कूष्मांडा के मंत्र

    देवी सर्वभू‍तेषु माँ कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।

    नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

    बीज मंत्र - कुष्मांडा: ऐं ह्री देव्यै नम:

    पूजा मंत्र - ऊं कुष्माण्डायै नम:

    ध्यान मंत्र - वन्दे वांछित कामर्थे चन्द्रार्घकृत शेखराम्। सिंहरूढ़ा अष्टभुजा कूष्माण्डा यशस्वनीम्॥

    यह भी पढ़ें: Raviwar Ke Upay: रविवार के दिन जरूर आजमाएं चमत्कारी उपाय, जीवन की सभी परेशानी होंगी दूर

    यह दैनिक पंचांग Astropatri.com के सौजन्य से प्रस्तुत है। सुझाव व प्रतिक्रियाओं के लिए hello@astropatri.com पर ईमेल करें।