विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Surya Dev Puja: रविवार को इस नियम से करें भगवान सूर्य की पूजा, मिलेगा मनचाहा करियर

Published: Sun, 19 Jan 2025 06:30 AM (GMT+05:30)

रविवार का दिन बहुत शुभ माना जाता है। यह दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस ...और पढ़ें

Surya Dev Puja: रविवार को करें ये काम।
Surya Dev Puja: रविवार को करें ये काम।

HighLights

  1. रविवार का दिन भगवान सूर्य की पूजा के लिए समर्पित है।
  2. सूर्य देव की पूजा हिंदू धर्म में बड़ी ही पुण्यदायी मानी जाती है।
  3. सूर्य देव के 108 नामों का जाप बेहद कल्याणकारी माना गया है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सूर्य देव की पूजा बहुत लाभकारी मानी जाती है। रविवार के दिन सूर्य पूजन का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि उनकी पूजा करने से जीवन की सभी भय और बाधाओं का अंत होता है। साथ ही मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। अगर आप सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको रविवार के दिन सुबह पवित्र स्नान करने के बाद उन्हें अर्घ्य देना चाहिए।

साथ ही उनके108 नामों का जाप करना चाहिए। आरती से पूजा का समापन करें और बड़ों का आशीर्वाद लें। ऐसा करने से आपको जल्द ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठें और स्नान करें।
  • भगवान सूर्य को रोली डालकर जल चढ़ाएं।
  • सूर्य कवच और उनके 108 नामों का जाप करें।
  • सू्र्य भगवान का ध्यान करें।
  • तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
  • अंत में आरती करें।

।।सूर्यदेव 108 नाम।।

  • ॐ अरुणाय नमः
  • ॐ शरण्याय नमः
  • ॐ करुणारससिन्धवे नमः
  • ॐ असमानबलाय नमः
  • ॐ आर्तरक्षकाय नमः
  • ॐ आदित्याय नमः
  • ॐ आदिभूताय नमः
  • ॐ अखिलागमवेदिने नमः
  • ॐ अच्युताय नमः
  • ॐ अखिलज्ञाय नमः
  • ॐ अनन्ताय नमः
  • ॐ इनाय नमः
  • ॐ विश्वरूपाय नमः
  • ॐ इज्याय नमः
  • ॐ इन्द्राय नमः
  • ॐ भानवे नमः
  • ॐ इन्दिरामन्दिराप्ताय नमः
  • ॐ वन्दनीयाय नमः
  • ॐ ईशाय नमः
  • ॐ सुप्रसन्नाय नमः
  • ॐ सुशीलाय नमः
  • ॐ सुवर्चसे नमः
  • ॐ वसुप्रदाय नमः
  • ॐ वसवे नमः
  • ॐ वासुदेवाय नमः
  • ॐ उज्ज्वल नमः
  • ॐ उग्ररूपाय नमः
  • ॐ ऊर्ध्वगाय नमः
  • ॐ विवस्वते नमः
  • ॐ उद्यत्किरणजालाय नमः
  • ॐ हृषीकेशाय नमः
  • ॐ ऊर्जस्वलाय नमः
  • ॐ वीराय नमः
  • ॐ निर्जराय नमः
  • ॐ जयाय नमः
  • ॐ ऊरुद्वयाभावरूपयुक्तसारथये नमः
  • ॐ ऋषिवन्द्याय नमः
  • ॐ रुग्घन्त्रे नमः
  • ॐ ऋक्षचक्रचराय नमः
  • ॐ ऋजुस्वभावचित्ताय नमः
  • ॐ नित्यस्तुत्याय नमः
  • ॐ ऋकारमातृकावर्णरूपाय नमः
  • ॐ उज्ज्वलतेजसे नमः
  • ॐ ऋक्षाधिनाथमित्राय नमः
  • ॐ पुष्कराक्षाय नमः
  • ॐ लुप्तदन्ताय नमः
  • ॐ शान्ताय नमः
  • ॐ कान्तिदाय नमः
  • ॐ घनाय नमः
  • ॐ कनत्कनकभूषाय नमः
  • ॐ खद्योताय नमः
  • ॐ लूनिताखिलदैत्याय नमः
  • ॐ सत्यानन्दस्वरूपिणे नमः
  • ॐ अपवर्गप्रदाय नमः
  • ॐ आर्तशरण्याय नमः
  • ॐ एकाकिने नमः
  • ॐ भगवते नमः
  • ॐ सृष्टिस्थित्यन्तकारिणे नमः
  • ॐ गुणात्मने नमः
  • ॐ घृणिभृते नमः
  • ॐ बृहते नमः
  • ॐ ब्रह्मणे नमः
  • ॐ ऐश्वर्यदाय नमः
  • ॐ शर्वाय नमः
  • ॐ हरिदश्वाय नमः
  • ॐ शौरये नमः
  • ॐ दशदिक्संप्रकाशाय नमः
  • ॐ भक्तवश्याय नमः
  • ॐ ओजस्कराय नमः
  • ॐ जयिने नमः
  • ॐ जगदानन्दहेतवे नमः
  • ॐ जन्ममृत्युजराव्याधिवर्जिताय नमः
  • ॐ उच्चस्थान समारूढरथस्थाय नमः
  • ॐ असुरारये नमः
  • ॐ कमनीयकराय नमः
  • ॐ अब्जवल्लभाय नमः
  • ॐ अन्तर्बहिः प्रकाशाय नमः
  • ॐ अचिन्त्याय नमः
  • ॐ आत्मरूपिणे नमः
  • ॐ अच्युताय नमः
  • ॐ अमरेशाय नमः
  • ॐ परस्मै ज्योतिषे नमः
  • ॐ अहस्कराय नमः
  • ॐ रवये नमः
  • ॐ हरये नमः
  • ॐ परमात्मने नमः
  • ॐ तरुणाय नमः
  • ॐ वरेण्याय नमः
  • ॐ ग्रहाणांपतये नमः
  • ॐ भास्कराय नमः
  • ॐ आदिमध्यान्तरहिताय नमः
  • ॐ सौख्यप्रदाय नमः
  • ॐ सकलजगतांपतये नमः
  • ॐ सूर्याय नमः
  • ॐ कवये नमः
  • ॐ नारायणाय नमः
  • ॐ परेशाय नमः
  • ॐ तेजोरूपाय नमः
  • ॐ हिरण्यगर्भाय नमः
  • ॐ सम्पत्कराय नमः
  • ॐ ऐं इष्टार्थदाय नमः
  • ॐ अं सुप्रसन्नाय नमः
  • ॐ श्रीमते नमः
  • ॐ श्रेयसे नमः
  • ॐ सौख्यदायिने नमः
  • ॐ दीप्तमूर्तये नमः
  • ॐ निखिलागमवेद्याय नमः
  • ॐ नित्यानन्दाय नमः

यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: रहस्यों से भरा है जंगम साधुओं का इतिहास, ऐसा होता है जीवन

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।