Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 24 May 2025: शनि त्रयोदशी पर बन रहे कई शुभ-अशुभ योग, पंचांग से जानें मुहूर्त

    ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। आज एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। इसके साथ ही आज शनि त्रयोदशी है। यदि शनि की पीड़ा से परेशान हो रहे हैं तो शनिदेव की मूर्ति पर सरसों का तेल चढ़ाएं। आज प्रदोष का व्रत भी रखा जाएगा। चलिए पंडित आनंद सागर पाठक से जानते हैं आज का पंचांग।

    By Jagran News Edited By: Shashank Shekhar Bajpai Updated: Sat, 24 May 2025 09:03 AM (IST)
    Hero Image
    Aaj ka Panchang 24 May 2025: आज बन रहे हैं कई शुभ-अशुभ योग।

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज यानी 24 मई शनिवार के दिन ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज के दिन शनि त्रयोदशी की तिथि होने की वजह से यह दिन बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। यदि आप साढ़े साती, ढैय्या, पनौती या शनि की महादशा में बुरे समय से गुजर रहे हैं, तो शनि की मूर्ति पर सरसों का तेल चढ़ाएं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके साथ ही शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। गरीबों, चतुर्थ क्षेणी के कर्मचारियों और जरूरतमंदों को भोजन कराएं, अन्न-वस्त्र, काले तिल, काली दाल, कंबल आदि का दान करें। राहत मिलेगी। 

    आज प्रदोष का व्रत भी रखा जाएगा। त्रयोदशी तिथि शाम 07:20 बजे से 25 मई को दोपहर 03:51 बजे तक रहेगी। प्रदोष का व्रत करने से भगवान शिव की कृपा से सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पंचांग के अनुसार, इस तिथि पर बहुत से शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं आज का (Aaj ka Panchang 24 May 2025) पंचांग।

    आज का पंचांग (Panchang 24 May 2025)

    ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की तिथि- द्वादशी शाम 07:20 बजे तक, फिर त्रयोदशी 

    संवत् - 2082

    नक्षत्र - रेवती 

    योग - आयुष्मान दोपहर 03:01 बजे तक

    करण- कौलव प्रात: 08:57 तक, तैतिल शाम 07:20 बजे तक

    वार - शनिवार 

    ऋतु - ग्रीष्म

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    • सूर्योदय- सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर
    • सूर्यास्त- शाम 7 बजकर 10 मिनट पर
    • चंद्रोदय- सुबह 03 बजकर 30 मिनट पर, 25 मई
    • चंद्रास्त- शाम 04 बजकर 11 मिनट पर, 25 मई

    शुभ समय

    अभिजीत मुहूर्त - प्रात: 11:51 बजे से दोपहर 12:46 बजे तक

    अशुभ समय

    राहुकाल - प्रात: 08:52 बजे से प्रात: 10:35 बजे तक  

    गुलिक काल - प्रात: 05:26 बजे से  प्रात: 07:09 तक

    यमगंडा - दोपहर 02:01 बजे से दोपहर 03:44 बजे तक

    यह भी पढ़ें- Karn Vedha Sanskar: हिंदू धर्म में क्यों जरूरी माना गया है कर्णवेध संस्कार, क्या हैं इसके फायदे

    आज के नक्षत्र के बारे में जानिए  

    आज चंद्रदेव रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। रेवती नक्षत्र दोपहर 01:48 बजे तक रहेगा। 

    सामान्य विशेषताएं: इस नक्षत्र में जन्मे जातक अंतर्ज्ञानी, चतुर, ईमानदार, अध्ययनशील, आकर्षक व्यक्तित्व, चंचल मन, नियमप्रिय, आशावादी, सुंदर व व्यक्तित्ववान, समृद्ध होते हैं। 

    नक्षत्र स्वामी: बुध

    राशि स्वामी: बृहस्पति

    देवता: पूसन (पोषणकर्ता)

    प्रतीक: मछली

    यह भी पढ़ें- गीता के इस श्लोक ने बनाया ऐश्वर्या राय के कान्स लुक को खास, क्या आप जानते हैं इसका सार?

    यह दैनिक पंचांग Astropatri.com के सौजन्य से प्रस्तुत है। सुझाव और प्रतिक्रियाओं के लिए hello@astropatri.com पर ईमेल करें।