Aaj ka Panchang 24 February 2025: विजया एकादशी पर बन रहे हैं कई शुभ योग, पढ़ें दैनिक पंचांग
आज यानी 24 फरवरी को फाल्गुन माह की विजया एकादशी व्रत किया जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि विजया एकादशी व्रत करने से सभी पापों का नाश होता है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। इस बार विजया एकादशी पर कई योग बन रहे हैं तो चलिए पंचांग (Aaj ka Panchang 2025) से जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि आज यानी 24 फरवरी को है। पंचांग के अनुसार, इस तिथि पर विजया एकादशी व्रत किया जाता है। साथ ही विशेष चीजों का दान करने का विधान है। पूजा के दौरान विजया एकादशी व्रत कथा (Vijaya Ekadashi Vrat Katha) का पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि इन कामों को करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। विजया एकादशी पर कई शुभ और अशुभ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) के विषय में।
आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 24 February 2025)
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 51 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 18 मिनट पर
चन्द्रोदय- सुबह 04 बजकर 09 मिनट पर
चंद्रास्त- 25 फरवरी को सुबह 04 बजकर 59 मिनट पर
विजया एकादशी 2025 व्रत पारण टाइम (Vijaya Ekadashi 2025 Vrat Paran Time)
विजया एकादशी व्रत का पारण का समय 24 फरवरी को सुबह 06 बजकर 50 मिनट से लेकर 09 बजकर 08 मिनट तक है।
यह भी पढ़ें: Vijaya Ekadashi 2025: विजया एकादशी पर करें मां लक्ष्मी की खास पूजा, धन से भरी रहेगी तिजोरी
वार - सोमवार
ऋतु - वसंत
शुभ समय (Today Shubh Muhurat)
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 11 मिनट से 06 बजकर 01 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 15 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 15 मिनट से 06 बजकर 40 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक
अशुभ समय
राहुकाल - सुबह 08 बजकर 17 मिनट से 09 बजकर 43 मिनट तक
गुलिक काल - दोपहर 02 बजे से 03 बजकर 26 मिनट तक
दिशा शूल - पूर्व
नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन
यह भी पढ़ें: Weekly Vrat Tyohar 24 Feb To 02 March 2025: कब है विजया एकादशी और महाशिवरात्रि? जानें व्रत-त्योहार की डेट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।