Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vijaya Ekadashi 2025: विजया एकादशी पर करें मां लक्ष्मी की खास पूजा, धन से भरी रहेगी तिजोरी

    फाल्गुन महीने में आने वाली विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi 2025) को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन साधक भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं। पंचांग को देखते हुए इस साल विजया एकादशी 24 फरवरी को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी चालीसा का पाठ भी जरूर करना चाहिए। इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Sun, 23 Feb 2025 08:44 AM (IST)
    Hero Image
    Vijaya Ekadashi 2025: विजया एकादशी की पूजा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। विजया एकादशी का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन लोग भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। कहा जाता है कि जो साधक इस दिन व्रत रखते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं, उन्हें सुख-शांति की प्राप्ति होती है। माह में दो बार शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में एकादशी आती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल विजया एकादशी फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि यानी 24 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। ऐसे में इस दिन (Vijaya Ekadashi 2025) सुबह उठकर स्नान करें। फिर मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्हें कमल का फूल, खीर और इत्र अर्पित करें। फिर ''लक्ष्मी चालीसा'' का पाठ करें। आरती से पूजा पूर्ण करें। इससे धन से जुड़ी सभी समस्याएं समाप्त होंगी।

    ।।लक्ष्मी चालीसा।। (Lakshmi Chalisa Ka Path)

    ।।दोहा।।

    मातु लक्ष्मी करि कृपा करो हृदय में वास।

    मनोकामना सिद्ध कर पुरवहु मेरी आस॥

    सिंधु सुता विष्णुप्रिये नत शिर बारंबार।

    ऋद्धि सिद्धि मंगलप्रदे नत शिर बारंबार॥ टेक॥

    ।।सोरठा।

    यही मोर अरदास, हाथ जोड़ विनती करूं।

    सब विधि करौ सुवास, जय जननि जगदंबिका॥

    ॥ चौपाई ॥

    सिन्धु सुता मैं सुमिरौं तोही। ज्ञान बुद्धि विद्या दो मोहि॥

    तुम समान नहिं कोई उपकारी। सब विधि पुरबहु आस हमारी॥

    जै जै जगत जननि जगदम्बा। सबके तुमही हो स्वलम्बा॥

    तुम ही हो घट घट के वासी। विनती यही हमारी खासी॥

    जग जननी जय सिन्धु कुमारी। दीनन की तुम हो हितकारी॥

    विनवौं नित्य तुमहिं महारानी। कृपा करौ जग जननि भवानी।

    केहि विधि स्तुति करौं तिहारी। सुधि लीजै अपराध बिसारी॥

    कृपा दृष्टि चितवो मम ओरी। जगत जननि विनती सुन मोरी॥

    ज्ञान बुद्धि जय सुख की दाता। संकट हरो हमारी माता॥

    क्षीर सिंधु जब विष्णु मथायो। चौदह रत्न सिंधु में पायो॥

    चौदह रत्न में तुम सुखरासी। सेवा कियो प्रभुहिं बनि दासी॥

    जब जब जन्म जहां प्रभु लीन्हा। रूप बदल तहं सेवा कीन्हा॥

    स्वयं विष्णु जब नर तनु धारा। लीन्हेउ अवधपुरी अवतारा॥

    तब तुम प्रकट जनकपुर माहीं। सेवा कियो हृदय पुलकाहीं॥

    अपनायो तोहि अन्तर्यामी। विश्व विदित त्रिभुवन की स्वामी॥

    तुम सब प्रबल शक्ति नहिं आनी। कहं तक महिमा कहौं बखानी॥

    मन क्रम वचन करै सेवकाई। मन- इच्छित वांछित फल पाई॥

    तजि छल कपट और चतुराई। पूजहिं विविध भांति मन लाई॥

    और हाल मैं कहौं बुझाई। जो यह पाठ करे मन लाई॥

    ताको कोई कष्ट न होई। मन इच्छित फल पावै फल सोई॥

    त्राहि- त्राहि जय दुःख निवारिणी। त्रिविध ताप भव बंधन हारिणि॥

    जो यह चालीसा पढ़े और पढ़ावे। इसे ध्यान लगाकर सुने सुनावै॥

    ताको कोई न रोग सतावै। पुत्र आदि धन सम्पत्ति पावै।

    पुत्र हीन और सम्पत्ति हीना। अन्धा बधिर कोढ़ी अति दीना॥

    विप्र बोलाय कै पाठ करावै। शंका दिल में कभी न लावै॥

    पाठ करावै दिन चालीसा। ता पर कृपा करैं गौरीसा॥

    सुख सम्पत्ति बहुत सी पावै। कमी नहीं काहू की आवै॥

    बारह मास करै जो पूजा। तेहि सम धन्य और नहिं दूजा॥

    प्रतिदिन पाठ करै मन माहीं। उन सम कोई जग में नाहिं॥

    बहु विधि क्या मैं करौं बड़ाई। लेय परीक्षा ध्यान लगाई॥

    करि विश्वास करैं व्रत नेमा। होय सिद्ध उपजै उर प्रेमा॥

    जय जय जय लक्ष्मी महारानी। सब में व्यापित जो गुण खानी॥

    तुम्हरो तेज प्रबल जग माहीं। तुम सम कोउ दयाल कहूं नाहीं॥

    मोहि अनाथ की सुधि अब लीजै। संकट काटि भक्ति मोहि दीजे॥

    भूल चूक करी क्षमा हमारी। दर्शन दीजै दशा निहारी॥

    बिन दरशन व्याकुल अधिकारी। तुमहिं अक्षत दुःख सहते भारी॥

    नहिं मोहिं ज्ञान बुद्धि है तन में। सब जानत हो अपने मन में॥

    रूप चतुर्भुज करके धारण। कष्ट मोर अब करहु निवारण॥

    कहि प्रकार मैं करौं बड़ाई। ज्ञान बुद्धि मोहिं नहिं अधिकाई॥

    रामदास अब कहाई पुकारी। करो दूर तुम विपति हमारी॥

    ।।दोहा।।

    त्राहि त्राहि दुःख हारिणी हरो बेगि सब त्रास।

    जयति जयति जय लक्ष्मी करो शत्रुन का नाश॥

    रामदास धरि ध्यान नित विनय करत कर जोर।

    मातु लक्ष्मी दास पर करहु दया की कोर॥

    ।। इति लक्ष्मी चालीसा संपूर्णं।।

    यह भी पढ़ें: Surya Dev: सूर्य देव की पूजा में करें इन मंत्रो का जप, जल्द मिलेगी मनचाही नौकरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।