Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vijaya Ekadashi 2025 Daan: विजया एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, जीवन होगा खुशहाल

    Updated: Mon, 24 Feb 2025 09:26 AM (IST)

    सनातन धर्म में विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi 2025) का विशेष महत्व है। हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी के रूप में मनाई जाती है। साथ ही भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इसके अलावा राशि अनुसार चीजों का दान करना फलदायी साबित होता है। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

    Hero Image
    Vijaya Ekadashi 2025: विजया एकादशी पर क्या दान करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह में विजया एकादशी व्रत आज यानी 24 फरवरी (Vijaya Ekadashi 2025 Date) को किया जा रहा है। इस दिन साधक जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। साथ ही जीवन में सुखों की प्राप्ति के लिए व्रत भी करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि विजया एकादशी व्रत को विधिपूर्वक करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप भी भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi 2025) के दिन पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर या फिर गरीब लोगों में राशि अनुसार दान करें। मान्यता है कि एकादशी पर दान करने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। ऐसे में आइए जानते हैं किस राशि के जातक को विजया एकादशी पर किस चीज का दान करना कल्याणकारी माना जाता है।

    यह भी पढ़ें: Vijaya Ekadashi 2025: विजया एकादशी पर करें भगवान विष्णु के नामों का जप, दूर होंगे दुख-दर्द

    राशि अनुसार दान

    • मेष राशि के जातक विजया एकादशी पर लाल रंग की साड़ी महिलाओं को दान में दें। इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा।
    • वृषभ राशि के जातक विजया एकादशी पर सफेद चीजों का दान करें। इससे मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।
    • मिथुन राशि के जातक विजया एकादशी पर हरे रंग के वस्त्र का दान करें। इससे भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
    • कर्क राशि के जातक विजया एकादशी पर दूध और दही का दान करें। इससे जीवन में सभी तरह के सुख मिलेंगे।
    • सिंह राशि के जातक विजया एकादशी पर धन का दान करें। इससे हमेशा धन से तिजोरी भरी रहेगी।
    • कन्या राशि के जातक विजया एकादशी पर हल्दी का दान करें। इससे बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है।
    • तुला राशि के जातक विजया एकादशी पर सफेद वस्त्र का दान करें। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होंगे।
    • वृश्चिक राशि के जातक विजया एकादशी पर लाल रंग के फल का दान करें। इससे पूजा का पूरा फल मिलेगा।
    • धनु राशि के जातक विजया एकादशी पर फल का दान करें। इससे जीवन मनचाहा करियर मिलेगा।
    • मकर राशि के जातक विजया एकादशी पर कपड़े का दान करें। इससे जीवन के दुख दूर होंगे।
    • कुंभ राशि के जातक विजया एकादशी पर जूते और चप्पल का दान करें।
    • मीन राशि के जातक विजया एकादशी पर अन्न का दान करें। इससे हमेशा जीवन में अन्न के भंडार भरे रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: Vijaya Ekadashi 2025: विजया एकादशी का इस नियम से करें पारण, नोट करें समय

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।