Aaj ka Panchang 16 December 2024: पौष माह के पहले दिन हो रहा है कई शुभ योग का निर्माण, यहां पढ़ें शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार आज यानी 16 से दिसंबर से पौष माह की शुरुआत हो गई है। वहीं इस माह का समापन 13 जनवरी को होगा। पौष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर कई शुभ योग (Today Shubh Yog) का निर्माण हो है तो चलिए पंचांग (Aaj ka Panchang 2024) से जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पौष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि आज यानी 16 दिसंबर को है। इस दिन पौष माह का पहला सोमवार का पड़ रहा है। सनातन धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही व्रत किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन कार्यों को करने से जातक को मनचाहा वर मिलता है और पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं। इस तिथि पर कई शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) के विषय में।
आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 16 December 2024)
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 07 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 27 मिनट पर
चंद्रोदय- शाम 06 बजकर 15 मिनट पर
चंद्रास्त- सुबह 08 बजकर 08 मिनट पर
वार - सोमवार
ऋतु - हेमंत
शुभ समय (Today Shubh Muhurat)
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 18 मिनट से 06 बजकर 12 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजे से 02 बजकर 41 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 24 मिनट से 05 बजकर 52 मिनट तक
यह भी पढ़ें: Weekly Vrat Tyohar 16 To 22 December 2024: पौष माह के पहले सप्ताह में मनाए जाएंगे ये व्रत और त्योहार
अशुभ समय
राहुकाल - सुबह 08 बजकर 25 मिनट से 09 बजकर 42 मिनट तक
गुलिक काल - दोपहर 01 बजकर 34 मिनट से 02 बजकर 52 मिनट तक
दिशा शूल - पूर्व
नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल -अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद
राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर
सोमवार की पूजा के दौरान जरूर करें इन मंत्रों का जप
महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
शिव स्तुति मंत्र
द: स्वप्नदु: शकुन दुर्गतिदौर्मनस्य, दुर्भिक्षदुर्व्यसन दुस्सहदुर्यशांसि।
उत्पाततापविषभीतिमसद्रहार्ति, व्याधीश्चनाशयतुमे जगतातमीशः।।
यह भी पढ़ें: Mangal Dosh: क्या सचमुच 28 साल के बाद समाप्त हो जाता है मंगल दोष का प्रभाव?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।