Aaj ka Panchang 14 February 2025: शुक्रवार के दिन बन रहे हैं कई शुभ-अशुभ योग, पंचांग से जानें मुहूर्त
हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी यानी लक्ष्मी जी के लिए समर्पित माना जाता है। इस दिन कई साधक लक्ष्मी जी के निमित्त व्रत और पूजा-अर्चना करते हैं जिससे साधक को धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। ऐसे में चलिए पंचांग (Today Panchang) से जानते हैं आज के राहुकाल और शुभ-अशुभ मुहूर्त के बारे में।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार, आज यानी शुक्रवार, 14 फरवरी 2025 के दिन फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। पंचांग के मुताबिक आज के दिन कई तरह के शुभ और अशुभ योग भी बन रहे हैं, जिसमें किए गए कार्य का व्यक्ति को अलग-अलग परिणाम प्राप्त होता है। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग।
आज का पंचांग (Panchang 14 February 2025)
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि समाप्त - रात 10 बजकर 01 मिनट पर
नक्षत्र - पूर्वा फाल्गुनी
वार - शुक्रवार
ऋतु - शिशिर
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 58 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 06 मिनट पर
चंद्रोदय - शाम 07 बजकर 45 मिनट से
चन्द्रास्त - सुबह 07 बजकर 46 मिनट पर
चन्द्र राशि - सिंह
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 05 बजकर 18 मिनट से 06 बजकर 09 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 18 बजकर 08 मिनट से शाम 08 बजकर 34 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 15 फरवरी देर रात 01 बजकर 01 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 14 मिनट दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक
अशुभ समय
राहुकाल - सुबह 11 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक
गुलिक काल - सुबह 08 बजकर 29 मिनट से सुबह 09 बजकर 55 मिनट तक
आडल योग - सुबह 07 बजे से रात 11 बजकर 09 मिनट तक
विडाल योग - रात 11 बजकर 09 मिनट से 15 फरवरी सुबह 06 बजकर 59 मिनट तक
दिशा शूल - पश्चिम
यह भी पढ़ें - Shabari Jayanti 2025: फरवरी में कब है शबरी जयंती, शुभ फलों के लिए इस तरह करें प्रभु श्रीराम की पूजा
नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल
अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ, मीन
यह भी पढ़ें - Falgun Weekly Vrat Tyohar 2025: खास है फाल्गुन का महीना, पहले हफ्ते में मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।