Aaj ka Panchang 12 December 2024: आज मनाई जा रही है मत्स्य द्वादशी, पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त
आज यानी गुरुवार 12 दिसंबर 2024 के दिन मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। ऐसे में आज के दिन मोक्षदा एकादशी का पारण किया जाएगा। साथ ही आज मत्स्य द्वादशी (Matsya Dwadashi 2024 Panchang) भी मनाई जाएगी। तो चलिए जानते हैं कि पंचांग के अनुसार आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय क्या रहने वाला है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj ka Panchang 12 December 2024 आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। पंचांग के अनुसार, इस तिथि पर कई शुभ व अशुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में चलिए ऐसे में पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 2024) और शुभ मुहूर्त के विषय में।
आज का पंचांग (Panchang 12 December 2024)
मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि समाप्त - सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक
नक्षत्र - अश्विनी
वार - गुरुवार
ऋतु - हेमंत
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 01 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 23 मिनट पर
चंद्रोदय - दोपहर 02 बजकर 38 मिनट पर
चन्द्रास्त - प्रातः 04 बजकर 37 मिनट पर
चन्द्र राशि - मेष
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 05 बजकर 15 मिनट से 06 बजकर 10 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 23 मिनट से 05 बजकर 50 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 48 मिनट से 13 दिसंबर रात 12 बजकर 43 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 07 बजकर 05 मिनट से सुबह 09 बजकर 52 मिनट तक
अशुभ समय
राहुकाल - दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से दोपहर 02 बजकर 47 मिनट तक
गुलिक काल - सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक
दिशा शूल - उत्तर
गण्ड मूल - सुबह 07 बजकर 05 मिनट से सुबह 09 बजकर 52 मिनट तक
यह भी पढ़ें - Pradosh Vrat 2024: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए प्रदोष व्रत पर करें इन चीजों का दान
नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल
अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ
यह भी पढ़ें - Lucky Zodiac Signs: अगले साल 2 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, चमक उठेगी फूटी किस्मत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।