Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pradosh Vrat 2024: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए प्रदोष व्रत पर करें इन चीजों का दान

    Updated: Wed, 11 Dec 2024 10:20 AM (IST)

    हर माह की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024 remedies) किए जाने का विधान है। माना जाता है कि यदि आप इस दिन पर कुछ खास चीजों का दान करते हैं तो इससे आपके वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि प्रदोष व्रत पर किन चीजों का दान करना चाहिए।

    Hero Image
    Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत पर करें इन चीजों का दान।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। यदि आप भगवान शिव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat December) एक उत्तम तिथि है। इस बार मार्गशीर्ष माह का अंतिम प्रदोष व्रत शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024 को किया जा रहा है, जिसे शुक्र प्रदोष व्रत भी कहा जाएगा। ऐसे में चलिए जानते हैं कि वैवाहिक जीवन में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए आप किन चीजों का दान कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैवाहिक जीवन में आएगी मिठास (Pradosh Vrat what to donate)

    शुक्र प्रदोष व्रत के दिन दूध का दान करना भी काफी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से साधक के वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहती है। इसी के साथ शुक्र प्रदोष व्रत पर आप अन्य सफेद चीजें जैसे चीनी, दही, घी, चावल आदि का भी दान कर सकते हैं। इससे आपको जीवन में काफी लाभ देखने को मिलेगा।

    प्रसन्न होंगे महादेव

    प्रदोष व्रत के दिन आप जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और साधक को सुखी वैवाहिक (Blissful married life) जीवन का आशीर्वाद देते हैं। इसी के साथ आप प्रदोष व्रत के अवसर पर गरीबों को वस्त्र दान भी कर सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

    यह भी पढ़ें - Pradosh Vrat 2025 Date: कब है साल का पहला प्रदोष व्रत? नोट कर लें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त

    दूर होंगी अड़चन

    (Picture Credit: Freepik)

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन काले तिल का दान करना भी काफी शुभ होता है। इससे शनि दोष से राहत मिलती है और जीवन में आ रही अड़चन दूर होती है। साथ ही साधक को सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

    यह भी पढ़ें - Pradosh Vrat 2024: बेहद चमत्कारी है ये स्तोत्र, प्रदोष व्रत के दिन इसके पाठ से सभी मुरादें होंगी पूरी

    रिश्ते में आएगी मजबूती

    प्रदोष व्रत के दिन सुहागिन महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियों का दान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि प्रदोष व्रत के दिन हरी चूड़ियों का दान करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आती है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।