विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lucky Zodiac Signs: अगले साल 2 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, चमक उठेगी फूटी किस्मत

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Tue, 10 Dec 2024 08:54 PM (IST)

न्याय के देवता शनिदेव साल 2025 में 29 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से मकर ...और पढ़ें

Lucky Zodiac Signs: हनुमान जी की प्रिय राशियां
Lucky Zodiac Signs: हनुमान जी की प्रिय राशियां

HighLights

  1. सनातन धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को प्रिय है।
  2. इस दिन राम परिवार संग हनुमान जी की पूजा की जाती है।
  3. मंगलवार का व्रत करने से साधक को मनोवांछित फल मिलता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 का आगाज होने वाला है। यह वर्ष कई राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होने वाला है। वहीं, कई राशि के जातकों को उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ सकता है। ज्योतिषियों की मानें तो साल 2025 में मंगल का प्रभाव अधिक रहेगा। इसके लिए जातकों को अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी है। ऐसा करने से जातक अपने जीवन में हर सुख प्राप्त कर सकता है। हालांकि, 2 राशि के जातकों पर साल 2025 में हनुमान जी की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध होंगे। साथ ही फूटी किस्मत भी बदल जाएगी। आइए, इन 2 राशि के जातकों के बारे में सबकुछ जानते हैं-

यह भी पढ़ें: इस मूलांक की लड़कियां प्यार के मामले में होती हैं लॉयल, पार्टनर को कभी नहीं देती धोखा

किन जातकों के लिए है अधिक शुभ

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 का कुल अंक 9 है। आसान शब्दों में कहें तो 2025 का मूलांक 9 है। मूलांक 9 का स्वामी ऊर्जा के कारक मंगल देव हैं। यह अंक ऊर्जा का भी सूचक होता है। अतः साल 2025 दो राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। हनुमान जी का प्रिय अंक है। मेष और वृश्चिक राशि के जातकों का राशि स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए साल 2025 सही साबित हो सकता है। हालांकि, साढ़े साती की भी शुरुआत होगी। इसके लिए मेष राशि के जातकों को अपनी वाणी पर विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। इसके साथ ही गुस्सा भी कंट्रोल करना होगा। हनुमान जी की विशेष कृपा मेष राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से हर कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही ऊर्जा का नवसंचार होगा। सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। मई महीने तक मेष राशि के जातकों को धन लाभ के योग हैं। इसके बाद विराम लग सकता है। मार्च के अंत से साढ़े साती शुरू होगी। मंगल देव की कृपा से कार्य में सफलता मिलेगी। ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें। समय का सही इस्तेमाल करें। उचित कार्यों में मन लगाएं। प्रभु की भक्ति उपासना करें। रोजाना राम नाम का जप करें।

वृश्चिक राशि

वर्तमान समय में वृश्चिक राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने के साथ ही शनि की ढैय्या समाप्त हो जाएगी। वहीं, नए साल में मंगल देव की असीम कृपा वृश्चिक राशि के जातकों पर बरसेगी। वहीं, मार्च महीने के बाद शनि की ढैय्या से भी मुक्ति मिल जाएगी। अतः समय अनुकूल रहेगा। रुके कार्य में गति मिलेगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नवीन कार्य में सफलता मिलेगी। करियर को नया आयाम मिल सकता है। साल 2025 में रोजाना हनुमान जी की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके साथ ही मंगलवार के दिन मसूर दाल समेत लाल रंग की चीजों का दान करें।

यह भी पढ़ें: अगले साल इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, धन से भर जाएगी तिजोरी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।