विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Zodiac Signs: 3 राशियों पर हमेशा बरसती है मंगल देव की कृपा, नहीं होती है कभी धन की कमी

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Mon, 09 Sep 2024 08:34 PM (IST)

ज्योतिषियों की मानें तो वर्तमान समय में ऊर्जा के कारक मंगल देव मिथुन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में ...और पढ़ें

Mangal Dev: कुंडली में मंगल ग्रह कैसे मजबूत करें ?
Mangal Dev: कुंडली में मंगल ग्रह कैसे मजबूत करें ?

HighLights

  1. मंगलवार का दिन हनुमान जी को अति प्रिय है।
  2. इस दिन भगवान राम संग हनुमान जी की पूजा की जाती है।
  3. हनुमान जी की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन राम परिवार संग हनुमान जी की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त मंगलवार का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मत है कि मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से कुंडली में व्याप्त मंगल दोष दूर हो जाता है। ज्योतिष भी कुंडली में मंगल मजबूत करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने की सलाह देते हैं। इसके लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी और मंगल देव की उपासना की जाती है। कुंडली में मंगल मजबूत रहने से जातक को करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है कि 3 राशि के जातकों पर मंगल देव (Mangal Dev Favorite zodiac signs) की विशेष कृपा बरसती है? उनकी कृपा से इन राशि के जातकों को जीवन में किसी चीज का अभाव नहीं होता है। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: Zodiac Signs: 2 राशियों पर हमेशा बरसती है हनुमान जी की कृपा, धन से भरी रहती है तिजोरी

मेष राशि

ज्योतिषियों की मानें तो मेष राशि के जातकों पर मंगल देव की कृपा बरसती रहती है। मंगल देव की कृपा से मेष राशि के जातक साहसी और ऊर्जावान होते हैं। इनमें संघर्ष या विषम परिस्थिति से उबरने की अदम्य शक्ति होती है। इन गुणों के चलते मेष राशि के जातक कभी हार नहीं मानते हैं। इसके साथ ही हर कार्य में सफलता प्राप्त करने में सफल होते हैं। इस राशि के जातक में नेतृत्व की क्षमता अधिक होती है। कुंडली में मंगल मजबूत होने या शुभ ग्रहों के साथ रहने पर मेष राशि के जातक जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। अतः इस राशि के जातक जीवन के हर क्षेत्र में विशेष करते हैं। इस राशि के जातक गुस्से के तेज होते हैं। अतः मेष राशि के जातकों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। साथ ही वाद-विवाद से दूर रहें। मेष राशि के जातक रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें और पूजा के समय उन्हें सिंदूर और लाल रंग का पुष्प अवश्य अर्पित करें।

वृश्चिक राशि

मेष राशि की भांति वृश्चिक राशि के जातकों पर भी मंगल देव की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से वृश्चिक राशि के जातक करियर में सर्वश्रेष्ठ करते हैं। ज्योतिष वृश्चिक राशि के जातकों को सेवा क्षेत्र में जाने की सलाह देते हैं। मंगल देव और सूर्य देव के मध्य मित्रवत संबंध है। अतः सूर्य देव की कृपा वृश्चिक राशि के जातकों पर भी बरसती है। उनकी कृपा से करियर में मनमुताबिक सफलता मिलती है। इस राशि के जातक भी साहसी होते हैं। इसके लिए करियर और कारोबार में अकल्पनीय फैसले लेकर जीवन में सफलता पाते हैं। हनुमान जी की कृपा से इस राशि के जातकों के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। साथ ही समय के साथ जीवन में विकास की ओर अग्रसर रहते हैं।

मकर राशि

ज्योतिषियों की मानें तो मंगल देव मकर राशि में उच्च के होते हैं। अतः इस राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं। उनकी कृपा से मकर राशि के जातक हर कार्य में सफलता पाते हैं। हालांकि, कुंडली में मंगल ग्रह का उच्च अवस्था में रहना अनिवार्य है। वर्तमान समय में मकर राशि के जातकों पर साढ़े साती चल रही है। इसके लिए मकर राशि के जातकों को जीवन में विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ रहा है। मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं और आराध्य महादेव हैं। अतः मकर राशि के जातकों पर महादेव की भी कृपा बरसती है। उनकी कृपा से मकर राशि के जातकों के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। इस राशि के जातक कारोबार में बेहतर करते हैं। कई अवसर पर प्रारंभ में जॉब करते हैं, लेकिन बाद में कारोबार करते हैं। इस राशि के जातक मंगल देव की कृपा पाने के लिए मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें।

यह भी पढ़ें: Zodiac Signs: 2 राशियों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं भगवान गणेश, हर कार्य में मिलती है सफलता

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।